बीएसपी में पाचन तंत्र संबंधी रोगों पर स्वास्थ्य जागरूकता सत्र आयोजित

सेल- भिलाई इस्पात संयंत्र द्वारा कर्मचारियों एवं सेवानिवृत्त कर्मियों के स्वास्थ्य एवं कल्याण के प्रति जागरूकता के लिए 17 जून 2026 को मानव संसाधन विकास केंद्र (एचआरडीसी) के सम्मेलन कक्ष में “पाचन तंत्र रोगों के चेतावनी संकेत” विषय पर एक स्वास्थ्य जागरूकता सत्र का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य पाचन तंत्र संबंधी रोगों की प्रारंभिक पहचान, निवारक स्वास्थ्य देखभाल तथा स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूकता बढ़ाना था।
कार्यक्रम में नई दिल्ली स्थित इंद्रप्रस्थ अपोलो अस्पताल के वरिष्ठ गैस्ट्रो-इंटेस्टाइनल सर्जन डॉ. दिनेश सिंघल ने मुख्य वक्ता के रूप में सहभागिता की।
अपने व्याख्यान में डॉ. दिनेश सिंघल ने पाचन तंत्र से संबंधित विभिन्न रोगों के प्रारंभिक लक्षणों, संभावित जोखिम कारकों, समय पर जांच एवं उपचार की आवश्यकता तथा संतुलित जीवनशैली के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि अनेक गंभीर जठरांत्र संबंधी बीमारियों की समय रहते पहचान एवं उपचार से बेहतर स्वास्थ्य परिणाम प्राप्त किए जा सकते हैं।
महाप्रबंधक प्रभारी (मानव संसाधन) जे. एन. ठाकुर के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम में भिलाई इस्पात संयंत्र के विभिन्न विभागों के 100 से अधिक कर्मचारियों एवं सेवानिवृत्त कर्मियों ने भाग लिया। संवादात्मक सत्र के दौरान प्रतिभागियों ने स्वास्थ्य संबंधी विभिन्न प्रश्न पूछे, जिनका विशेषज्ञ द्वारा विस्तारपूर्वक समाधान किया गया।
कार्यक्रम का संचालन एवं समन्वयन वरिष्ठ प्रबंधक (मानव संसाधन) सुश्री प्रियंका मीणा द्वारा किया गया। कार्यक्रम के आयोजन में सहायक प्रबंधक (सीजीएम-एचआर सचिवालय) मिहिर मनोहर का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे




