chhattisgarhअपराधछत्तीसगढ़दुर्ग

ग्राम सिरसा खुर्द में सट्टा पट्टी लिखकर जुआ संचालन करने वाली महिला गिरफ्तार, नगदी रकम एवं सट्टा सामग्री जप्त…

दुर्ग/ संक्षिप्त विवरण :

दिनांक 16.06.2026 को चौकी जेवरा सिरसा पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम सिरसा खुर्द स्थित छोटे तालाब के पास एक महिला आम जनता से सट्टा लेकर सट्टा पट्टी लिखते हुए जुआ संचालन कर रही है। सूचना पर तत्काल पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर रेड कार्यवाही की गई।

कार्यवाही के दौरान एक महिला सट्टा पट्टी लिखते हुए मिली, जिससे पूछताछ करने पर उसने अपना नाम शेख ईद बी, उम्र 42 वर्ष, निवासी सिरसा खुर्द, चौकी जेवरा सिरसा, थाना पुलगांव, जिला दुर्ग बताया। आरोपिया के कब्जे से विभिन्न अंग्रेजी अंकों में लिखी 14 नग सट्टा पट्टी, नगदी रकम 4,900 रुपये एवं 01 नग डॉट पेन बरामद किया गया।

उक्त सामग्री को विधिवत जप्त कर आरोपिया के विरुद्ध छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 की धारा 6(2) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर गिरफ्तार किया गया तथा न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

▪️ घटना का कारण : अवैध रूप से सट्टा पट्टी लिखकर आर्थिक लाभ अर्जित करना।

▪️ घटनास्थल : छोटे तालाब के पास, ग्राम सिरसा खुर्द, चौकी जेवरा सिरसा, थाना पुलगांव, जिला दुर्ग।

▪️ आरोपी का नाम : 1. शेख ईद बी, उम्र 42 वर्ष, निवासी सिरसा खुर्द, चौकी जेवरा सिरसा, थाना पुलगांव, जिला दुर्ग।

▪️ जप्त सामग्री :

1. नगदी रकम – 4,900/- रुपये
2. 14 नग सट्टा पट्टी
3. 01 नग डॉट पेन

▪️ सराहनीय भूमिका : उक्त कार्यवाही में चौकी जेवरा सिरसा पुलिस टीम के अधिकारी एवं कर्मचारियों की सक्रिय एवं प्रभावी भूमिका रही, जिनके द्वारा सूचना प्राप्त होते ही त्वरित रेड कार्यवाही कर आरोपिया को गिरफ्तार किया गया।

▪️ दुर्ग पुलिस की अपील : दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि किसी भी प्रकार के अवैध जुआ, सट्टा अथवा अन्य गैरकानूनी गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को दें। कानून का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

https://jantakikalam.com 

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button