विश्व पर्यावरण दिवस पर भिलाई महिला समाज द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित…

भिलाई/ विश्व पर्यावरण दिवस-2026 के अवसर पर भिलाई महिला समाज (बीएमएस) द्वारा पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भविष्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर भिलाई महिला समाज की पदाधिकारियों, कार्यकारिणी सदस्यों तथा महिला समाज से जुड़े कर्मियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए पौधारोपण किया।
कार्यक्रम के अंतर्गत एरेका पाम, आंवला, शहतूत (मलबरी), कनेर, गुड़हल तथा बेल सहित विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपे गए। वृक्षारोपण अभियान का उद्देश्य हरित आवरण को बढ़ावा देना, पर्यावरणीय संतुलन को सुदृढ़ करना तथा समाज में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता का संदेश प्रसारित करना था।
कार्यक्रम का नेतृत्व भिलाई महिला समाज की उपाध्यक्ष श्रीमती पूनम कुमार ने किया। इस अवसर पर श्रीमती विभा कुमार विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। कार्यक्रम में सचिव श्रीमती सोनाली रथ, सह सचिव श्रीमती चैती पाल, कोषाध्यक्ष श्रीमती शिखा जैन, सह कोषाध्यक्ष श्रीमती रीता तिवारी तथा कार्यकारिणी सदस्य श्रीमती रुखसाना बेगम शेख, श्रीमती सुधा शर्मा, श्रीमती सपना सोनी, श्रीमती नीलिमा साहू, श्रीमती लक्ष्मी पटेल, श्रीमती बबीता सिंह, श्रीमती रागिनी शर्मा एवं श्रीमती सुषमा सलवटकर सहित भिलाई महिला समाज की प्रबंधक, पर्यवेक्षक एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल एक दिवस विशेष का विषय नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की सतत जिम्मेदारी है। उन्होंने सभी से अधिकाधिक वृक्षारोपण करने तथा लगाए गए पौधों के संरक्षण का संकल्प लेने का आह्वान किया।
भिलाई महिला समाज द्वारा आयोजित यह वृक्षारोपण कार्यक्रम पर्यावरण संरक्षण, हरित विकास एवं सामाजिक उत्तरदायित्व के प्रति संस्था की प्रतिबद्धता का परिचायक रहा। कार्यक्रम के माध्यम से उपस्थित सभी सदस्यों ने स्वच्छ, हरित एवं स्वस्थ पर्यावरण के निर्माण में सक्रिय योगदान देने का संकल्प लिया।
संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे




