ऑपरेशन विश्वास का असर: दुर्ग पुलिस ने 1 लाख रुपये का गांजा किया जब्त, युवक गिरफ्तार…

भिलाई/ संक्षिप्त विवरण :
नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान “ऑपरेशन विश्वास” के तहत थाना सुपेला पुलिस द्वारा दिनांक 04.06.2026 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति डार्क ब्लू रंग की टी-शर्ट पहनकर योगा गार्डन नेहरू नगर के पास अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजा बिक्री कर रहा है। सूचना पर तत्काल पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर संदेही को पकड़ा गया।
पूछताछ एवं तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से एक सफेद झिल्ली एवं पॉलीथीन में रखा मादक पदार्थ गांजा बरामद हुआ। विधिवत तौल कराने पर कुल 02 किलो 30 ग्राम गांजा जप्त किया गया, जिसकी अनुमानित कीमत 1,00,000 रुपये है। आरोपी का कृत्य धारा 20(ख) एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अपराध पाए जाने पर उसे गिरफ्तार किया गया।
प्रकरण में थाना सुपेला में अपराध क्रमांक 784/2026, धारा 20(ख) एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। आरोपी को न्यायिक रिमांड पर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया है।
▪️ घटना का कारण : अवैध लाभ अर्जित करने के उद्देश्य से मादक पदार्थ गांजा का अवैध विक्रय करना।
▪️ घटनास्थल : योगा गार्डन के पास, नेहरू नगर, थाना सुपेला, जिला दुर्ग।
▪️ आरोपी का नाम : 1. तुषाल दास उर्फ मोन्टू, उम्र 21 वर्ष, निवासी लवली होटल के पीछे, शहीद वीर नारायण सिंह नगर, थाना खुर्सीपार, जिला दुर्ग।
▪️ जप्त सामग्री :
1. 02 किलो 30 ग्राम मादक पदार्थ गांजा।
2. पैकिंग हेतु प्रयुक्त झिल्ली एवं पॉलीथीन।
▪️ सराहनीय भूमिका : उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी सुपेला निरीक्षक विजय यादव, सउनि मोतीलाल खुरसे, प्रधान आरक्षक प्रकाश चंद तिवारी, आरक्षक अभय शुक्ला, रविन्द्र बांधव एवं प्रदीप सिंह की सराहनीय भूमिका रही।
▪️ दुर्ग पुलिस की अपील : दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि मादक पदार्थों के अवैध कारोबार की किसी भी प्रकार की सूचना तत्काल पुलिस को दें। नशे के विरुद्ध अभियान निरंतर जारी रहेगा तथा ऐसे अपराधों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे




