पुलिस विभाग के 04 कर्मचारियों का सेवानिवृत्ति पर विदाई एवं सम्मान समारोह का आयोजन…

दुर्ग/ पुलिस अधीक्षक कार्यालय, दुर्ग में दिनांक 31.05.2026 को पुलिस विभाग में दीर्घकालीन एवं सराहनीय सेवा देने वाले 04 कर्मचारियों के सेवानिवृत्त होने पर विदाई एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
समारोह में निम्नलिखित अधिकारी/कर्मचारी सेवानिवृत्त हुए:
1. उप निरीक्षक श्रीमती आशा वैष्णव
2. सहायक उप निरीक्षक राजेश सिंह
3. प्रधान आरक्षक [चालक] क्रमांक 1106 बलराम टंडन
4. प्रधान आरक्षक क्रमांक 830 यशवंत देवांगन
कार्यक्रम की गरिमा उप पुलिस महानिरीक्षक, एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, दुर्ग की उपस्थिति में अधिकारियों द्वारा सेवानिवृत्त हो रहे कर्मचारियों को शॉल, श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य एवं स्वस्थ जीवन की कामना की गई।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दुर्ग ने अपने उद्बोधन में कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने अपने सेवा काल में कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन एवं ईमानदारी के साथ पुलिस विभाग की गरिमा को बढ़ाया है। विभाग उनके योगदान को सदैव याद रखेगा। उप पुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने भी सेवानिवृत्त कर्मियों के अनुभवों को युवा पुलिसकर्मियों के लिए प्रेरणादायी बताया।
सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने भी अपने सेवा अनुभव साझा करते हुए पुलिस विभाग एवं सहकर्मियों के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षकगण, नगर पुलिस अधीक्षक, उप पुलिस अधीक्षक एवं समस्त शाखा प्रभारी सहित बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे। समारोह के अंत में उपस्थित सभी ने सेवानिवृत्त साथियों को विदाई दी गईं
संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे




