madhya-pradeshमध्यप्रदेश

जिला स्तरीय जनसुनवाई में प्राप्त हुए 605 आवेदन अधिकारियों को समय सीमा में आवेदनों के निराकरण के दिये गये निर्देश…

रीवा/ जिला स्तर पर आयोजित होने वाली जनसुनवाई में 605 में आवेदन प्राप्त हुए। प्रभारी कलेक्टर अक्षत कुमार जैन सहित अन्य वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों ने संबंधित आवेदनों में विभागीय अधिकारियों को समय सीमा में निराकरण करने के निर्देश दिये। जनसुनवाई में जिला स्तरीय विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे तथा खण्ड स्तरीय अधिकारी वीडियो कान्फ्रेसिंग के माध्यम से जुड़े।

कलेक्ट्रेट के मोहन सभागार में आयोजित जनसुनवाई में गढ़ निवासी बृजमोहन पाण्डेय के अवरूद्ध मार्ग को बहाल कराये जाने के आवेदन पर एसडीएम मनगवां को कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये। राजमणि साकेत उमरी के सीमांकन कराने, नागेश्वर प्रसाद द्विवेदी कटकी के गलत बटवारा व इस्तलबी पर कार्यवाही करने, हनुमान प्रसाद पटेल गुढ़वा के नामांतरण किये जाने, जगदीश प्रसाद वर्मा देवरा फरेंदा के अतिक्रमण हटाने तथा गिरधर गोपाल ढ़खरा के नक्शा तरमीम करने के आवेदनों पर संबंधित तहसीलदारों को कार्यवाही के लिये निर्देशित किया गया।

इसी प्रकार ढ़खरा निवासी भोला साहू के नक्शा सुधार के आवेदन पर तहसीलदार त्योंथर, संतोष कोल निवासी पुरास के अतिक्रमण हटाने के आवेदन पर तहसीलदार गुढ़, रायपुर कर्चुलियान निवासी धीरज साकेत के शासकीय रास्ते से अतिक्रमण हटाने के आवेदन पर तहसीलदार रायपुर कर्चुलियान, अशोक द्विवेदी के खसरा सुधार के आवेदन पर तहसीलदार जवा एवं टिकुरी निवासी शैलेन्द्र पटेल के आग से हुई एक लाख पचहत्तर हजार रूपये की क्षतिपूर्ति राशि दिलाये जाने के आवेदन पर तहसीलदार मनगवां को परीक्षण कर कार्यवाही के निर्देश दिये गये।

जनसुनवाई में लोकेश त्रिपाठी गुढ़ के सुरक्षा पेंशन प्रदान करने के आवेदन पर सामाजिक न्याय विभाग को, श्रीनिवास द्विवेदी वांसी के पूर्व सरपंच द्वारा शांतिधाम निर्माण में राशि के गवन करने के आवेदन पर जनपद सीईओ को तथा इटौरा निवासी मानवती बुनकर के बिजली बिल में सुधार के आवेदन पर विद्युत मंडल को कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया।

जनसुनवाई में अनुपस्थित विभागीय अधिकारियों को नोटिस जारी करने के भी निर्देश दिये गये। सीईओ जिला पंचायत मेहताब सिंह गुर्जर, अपर कलेक्टर श्रीमती सपना त्रिपाठी, एसडीएम हुजूर डॉ. अनुराग तिवारी, डिप्टी कलेक्टर राजेश कुमार सिन्हा तथा डिप्टी कलेक्टर सुधीर कुमार बेक ने भी आमजनों की समस्यायें सुनीं।

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

https://jantakikalam.com 

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button