दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध शराब तस्करी में 4 आरोपी गिरफ्तार, बाइक सहित शराब जब्त…

दुर्ग पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ मुहिम में ग्रामीण क्षेत्र में अवैध रूप से शराब की तस्करी एवं ब्रिकी की रोकथाम लगाकर आरोपियो की धरपकड़ कर उनके खिलाफ थाना उतई पुलिस द्वारा वैधानिक कार्यवाही किया गया। दिनांक 28.05.2026 को विश्वस्त सूत्रो से सूचना मिली कि उतई से गोल्डन परिसर जाने वाले रास्ते में में 02 व्यक्तियो द्वारा मोटरसाइकिल से अवैध रूप से शराब की तस्करी परिवहन करते शराब भट्टी रोड गोल्डन परिसर के पास रेड कार्यवाही कर 02 व्यक्ति को घेराबंदी कर पकड़ा गया।
जिनसे नाम पता पूछने पर अपना नाम नीलकंठ एवं लेखराज पता ग्राम गनियारी भिलाई का होना बताया गया, संदेहीयो तथा उनके पास रखे सामान की तलाशी लिये जाने पर एक बोरी से आरोपी नीलकंठ के कब्जे से 40 पौवा देसी मसाला शराब 7.2 बल्क लीटर कीमती 4000 रुपये एवं आरोपी लेखराज से घटना में प्रयुक्त वाहन मोटरसाइकिल स्प्लेंडर क्रमांक CG 07 CD 5188 कीमती 10000 रूपये जुमला किमती 14000 रूपये को बरामद कर जप्त किया गया।
अपराध क्रमांक – 268/2026
धारा – 34(2) आबकारी अधिनियम
आरोपी का नाम पता –
(1) नीलकंठ पिता मानदास उम्र 46 वर्ष
(2) लेखराज पिता स्वर्गीय घनश्याम पारधी उम्र 38 वर्ष पता पारधी पारा ग्राम गनियारी थाना पुरानी भिलाई जिला दुर्ग
जप्त संपत्ती – 40 पोवा देसी मसाला शराब शोले 7.2 बल्क लीटर 4000 रूपये एवं घटना में प्रयुक्त वाहन मोटरसाइकिल स्प्लेंडर जुमला किमती 14000 रूपये
इसी तारतम्य में इंदिरा चौक उतई के पास 02 व्यक्ति द्वारा मोटरसाइकिल के माध्यम से अवैध रूप से शराब की तस्करी करते हुए घेराबंदी कर पकड़ा गया जिनसे नाम पता पूछने पर अपना अभिषेक देशलहरे पिता रामरतन देशलहरे निवासी पाउवारा और चंद्रभान देशलहरे पिता कृष्णा देशलहरे निवासी पाउवारा थाना रनचिाराई जिला बालोद का होना बताया गया।
जिनके कब्जे से एक सफेद रंग के प्लास्टिक की बोरी के अंदर 33 पौवा देशी मशाला शराब प्रत्येक में 180 एम.एल भरी हुई कुल बल्क लीटर 5.940 कीमती 3300 रूपये एवम घटना में प्रयुक्त वाहन मोटरसाइकिल स्प्लेंडर क्रमांक सी.जी 07 बी.एच. 0372 कीमती 40000 रूपये जुमला किमती 43000 रूपये को आरोपीयो से बरामद कर जप्त किया गया।
आरोपियो के खिलाफ अपराध क्रमांक:- 269 /20
धारा – 34(2) आबकारी अधिनियम
आरोपी का नाम पता –
1.अभिषेक देशलहरे पिता रामरतन देशलहरे उम्र 26 निवासी पाउवारा भाठापारा थाना रनचिाराई जिला बालोद
2. चंद्रभान देशलहरे पिता कृष्णा देशलहरे उम्र 22 वर्ष साकिन पाउवारा थाना रनचिरई
जप्त संपत्ती:- एक सफेद रंग के प्लास्टिक की बोरी के अंदर 33 पौवा देशी मशाला शराब प्रत्येक में 180 एम.एल भरी हुई कुल बल्क लीटर 5.940 कीमती 3300 रूपये व घटना में प्रयुक्त वाहन मोटरसाइकिल स्प्लेंडर क्रमांक सी.जी 07 बी.एच. 0372 कीमती 40000 रूपये जुमला किमती 43000 रूपये।
संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे




