chhattisgarhअपराधछत्तीसगढ़दुर्ग

सनसनीखेज वारदात: हत्या के प्रयास का आरोपी मनीष कोसरे गिरफ्तार, लोहे का सब्बल बरामद…

दुर्ग/ प्रार्थिया  कुमारी टोडर के द्वार रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि दिनांक 27.05. 2026 को सुबह 06.00 बजे करीबन प्रार्थीया का बड़ा लड़का मुकेश टोडर, घर के सामने ही मोटर सायकल पर बैठा था, तभी पड़ोसी मनीष कुमार कोसरे लोहे के सब्बल पकडकर, मनीष टोडर के पास आया और आज तुझे जान से खत्म कर दूंगा कहकर हत्या करने की नियत से मनीष कुमार कोसरे ने मुकेश टोडर के सिर में लगातार दस बारह बार वार किया।
जिसे प्रार्थीया तथा बहू साधना टोडर व पड़ौसी के द्वारा बीच बचाव करने पर वहां से भाग गया। मारपीट करने आहत मुकेश टोडर के सिर में गंभीर चोट आई है। प्रार्थीया की रिपोर्ट पर थाना नेवई में हत्या के प्रयास  109 bns  का अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया।
प्रकरण की गंभीरता एवं वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन को ध्यान में रखते हुए प्रकरण के आरोपी की पता तलाश हेतु विशेष टीम का गठन कर उनके संभावित ठिकानों लगातार पता तलाश करने पर स्टेशन मरोदा में हिरासत में लिया जाकर  पुछताछ करने पर अपराध घटित करना कबुल करने से विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।
सम्पूर्ण कार्यवाही में नेवई थाना प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार साहू, उप. निरी. सुरेन्द्र तारम, प्र.आर. महावीर साहू, आरक्षक रवि बिसाई, आरक्षक प्यारे लाल, आरक्षक  शाहबाज खान  का सराहनीय योगदान रहा।
अपराध क्रमांक- 339/2026 धारा 109 बीएनएस
आरोपी- मनीष कुमार कोसरे पिता स्व. सुंदर लाल कोसरे उम्र 29 साल साकिन विजय  चौक स्टेशन मरोदा थाना नेवई
जप्त माल – घटना में प्रयुक्त एक लोहे का सब्बल

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

https://jantakikalam.com 

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button