careerकैरियररोजगार

17 जून को मेगा रोजगार मेला, 10वीं पास से ग्रेजुएट युवाओं को मिलेगा नौकरी का सुनहरा मौका…

कवर्धा/ जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र, कबीरधाम द्वारा आगामी 17 जून 2026 दिन बुधवार को रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। यह रोजगार मेला काली माता मंदिर के पास ठाकुर पारा स्थित जिला रोजगार कार्यालय परिसर में आयोजित होगा, जहां जिले सहित आसपास के क्षेत्रों के युवाओं को निजी संस्थानों में नौकरी पाने का अवसर मिलेगा।

जिला रोजगार कार्यालय से जारी सूचना के अनुसार रोजगार मेले में तकनीकी एवं गैर तकनीकी दोनों प्रकार के पदों पर भर्ती की जाएगी। इसमें 10वीं पास, 12वीं, स्नातक तथा तकनीकी योग्यता रखने वाले अभ्यर्थी हिस्सा ले सकेंगे। आवेदकों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष निर्धारित की गई है, जबकि वेतनमान संबंधित पद और संस्था के अनुसार अलग-अलग रहेगा।

रोजगार मेले में शामिल होने के इच्छुक अभ्यर्थी विभागीय पोर्टल मतवरहंतण्बहण्हवअण्पद के माध्यम से जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। साथ ही मेले के दिन सभी आवश्यक दस्तावेज एवं प्रमाण पत्र लेकर उपस्थित होकर सीधे साक्षात्कार में शामिल हो सकते हैं।

जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र ने जिले के निजी प्रतिष्ठानों एवं संस्थाओं स्कूल, हॉस्पिटल, कंप्यूटर संस्थान, बीमा कंपनियां, माइक्रो फाइनेंस, सेल्स, फेब्रिकेशन, सिक्योरिटी सहित विभिन्न क्षेत्रों की कंपनियां से भी रिक्त पदों की जानकारी मांगी गई है।

भर्ती करने की इच्छुक संस्थाओं को अपने संस्थान का नाम, पता, पंजीयन क्रमांक, जीएसटी अथवा पैन नंबर, संपर्क व्यक्ति का नाम, मोबाइल नंबर, रिक्त पदों की संख्या, शैक्षणिक योग्यता, अनुभव, वेतन एवं अन्य आवश्यक जानकारी 8 जून 2026 तक जिला रोजगार कार्यालय में जमा करनी होगी।

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

https://jantakikalam.com 

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button