chhattisgarhअपराधछत्तीसगढ़दुर्ग

एक ही परिवार के चार सदस्यों की संदिग्ध मौत, पुलिस जांच में जुटी; सुसाइड नोट बरामद…

दुर्ग/ थाना मोहन नगर क्षेत्र अंतर्गत आर्य नगर में एक परिवार के चार सदस्यों की मृत्यु की सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंच कर जाँच की जा रही है। मौके पर पति पत्नी गोविंद साहू 45 वर्ष और चंचल साहू 40 वर्ष फाँसी पर लटके हुए मिले, मृतक के पुत्री दृष्णा साहू 13 वर्ष पुत्र यशांत साहू 11 वर्ष मृत अवस्था में लेटे हुए मिले।

घटना स्थल का वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल के साथ अन्य पुलिस अधिकारियों ने निरीक्षण किया। मौके पर एफएसएल यूनिट की टीम पहुँची है और जाँच की जा रही है। घटना स्थल से सुसाइड नोट मिला है जिसमें पारिवारिक विवाद का हवाला दिया गया है, जिसकी जाँच की जा रही है। थाना मोहन नगर में मर्ग कायम कर जाँच में लिया गया है।

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

https://jantakikalam.com 

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button