chhattisgarhअपराधछत्तीसगढ़भिलाई

घरेलू विवाद में छोटे भाई ने बड़े भाई की हत्या ,आरोपी को भिलाई नगर पुलिस ने हिरासत में लेकर भेजा न्यायिक रिमांड पर…

भिलाई/ संक्षिप्त विवरण :

दिनांक 10.05.2026 को थाना भिलाई नगर क्षेत्र अंतर्गत माया नगर एचएससीएल कॉलोनी में दो सगे भाईयों के मध्य घरेलू बात को लेकर विवाद एवं मारपीट होने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना पर पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची। जांच के दौरान पता चला कि आरोपी मनोज यादव ने अपने बड़े भाई अशोक यादव पर घर में रखे धारदार लोहे के रापा से सिर एवं कनपटी में हमला किया, जिससे अशोक यादव गंभीर रूप से घायल हो गया।

घायल को उपचार हेतु जिला चिकित्सालय दुर्ग ले जाया गया, जहां से बेहतर उपचार हेतु मेकाहारा अस्पताल रायपुर रेफर किया गया। अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही अशोक यादव की मृत्यु हो गई। मामले में थाना भिलाई नगर में अपराध क्रमांक 249/2026 धारा 109(1) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था।

प्रकरण में मृत्यु उपरांत धारा 103(1) बीएनएस पृथक से जोड़ी गई। विवेचना के दौरान आरोपी मनोज यादव को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तथा विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

▪️ घटना का कारण : घरेलू विवाद एवं आपसी पारिवारिक विवाद।

▪️ घटनास्थल : माया नगर एचएससीएल कॉलोनी, रुआबांधा सेक्टर, भिलाई नगर।

▪️ आरोपी का नाम : मनोज यादव, निवासी वार्ड क्रमांक 05, माया नगर रुआबांधा सेक्टर, भिलाई।

▪️ जप्त सामग्री : घटना में प्रयुक्त धारदार लोहे का रापा।

▪️ सराहनीय भूमिका : उक्त कार्यवाही में थाना भिलाई नगर पुलिस टीम की त्वरित एवं प्रभावी भूमिका रही।

▪️ दुर्ग पुलिस की अपील :

दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि घरेलू एवं आपसी विवाद की स्थिति में कानून अपने हाथ में न लें तथा किसी भी विवाद की सूचना तत्काल पुलिस को दें। हिंसात्मक गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने पर सख्त वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

https://jantakikalam.com 

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button