chhattisgarhCrimeअपराधछत्तीसगढ़दुर्ग

IPL सट्टा गिरोह पर बड़ा एक्शन, ऑनलाइन बेटिंग रैकेट में 4 और आरोपी गिरफ्तार, अब तक 7 दबोचे गए…

दुर्ग/ संक्षिप्त विवरण :

दिनांक 12.04.2026 को थाना सिटी कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत कंडरापारा में मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ऋषभ नगर दुर्ग निवासी विकास जैन द्वारा आईपीएल क्रिकेट 20-20 मैच चेन्नई एवं दिल्ली के मध्य खेले जा रहे मैच में मोबाईल फोन एवं ऑनलाइन एप के माध्यम से हार-जीत का दांव लगाकर ऑनलाइन सट्टा संचालित किया जा रहा है।

सूचना पर पुलिस टीम द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर कार्यवाही की गई। मौके पर तीन व्यक्तियों को मोबाईल फोन के माध्यम से ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा संचालित करते पाए जाने पर पूछताछ की गई, जिन्होंने अपना नाम विकास जैन, रौनक ताम्रकार एवं प्रवीण ताम्रकार बताया।

आरोपियों के कब्जे से मोबाईल फोन, पॉकेट डायरी, नगदी रकम एवं ऑनलाइन ट्रांजेक्शन से संबंधित सामग्री जप्त की गई। प्रकरण में थाना सिटी कोतवाली दुर्ग में अपराध क्रमांक 187/2026 धारा 4, 6, 7 छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 एवं धारा 112(2) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।

विवेचना के दौरान गिरफ्तार आरोपियों के मेमोरण्डम कथन के आधार पर प्रकरण में संलिप्त अन्य आरोपी अक्षत बोहरे, मोहम्मद आदिल, मोहम्मद अय्युब एवं प्रकाश सोनी को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। आरोपियों द्वारा अपराध स्वीकार किए जाने पर उनके कब्जे से चार अलग-अलग कंपनियों के मोबाईल फोन जप्त किए गए। सभी आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। प्रकरण में विवेचना जारी है।

▪️ घटना का कारण : आईपीएल क्रिकेट मैच में हार-जीत पर ऑनलाइन माध्यम से अवैध रूप से पैसों का दांव लगाकर आर्थिक लाभ अर्जित करना।

▪️ घटनास्थल : आरोपी विकास जैन का मकान, ऋषभ नगर, थाना सिटी कोतवाली, जिला दुर्ग।

▪️ आरोपी का नाम :

पूर्व में गिरफ्तार

1. विकास जैन, उम्र 45 वर्ष, निवासी ऋषभ नगर दुर्ग
2. रौनक ताम्रकार, उम्र 38 वर्ष, निवासी शिवपारा दुर्ग
3. प्रवीण ताम्रकार, उम्र 20 वर्ष, निवासी गवलीपारा दुर्ग

12.04.2026 दिनांक को गिरफ्तार

4. अक्षत बोहरे, उम्र 39 वर्ष, निवासी गणपति विहार कॉलोनी, पद्मनाभपुर
5. मोहम्मद आदिल, उम्र 35 वर्ष, निवासी जवाहर चौक दुर्ग
6. मोहम्मद अय्युब, उम्र 49 वर्ष, निवासी डिपरापारा दुर्ग
7. प्रकाश सोनी, उम्र 49 वर्ष, निवासी मैथिलपारा दुर्ग

▪️ जप्त सामग्री :

1. 08 नग विभिन्न कंपनियों के मोबाईल फोन
2. नगदी रकम 9,810/- रुपये
3. सट्टा लेखा-जोखा संबंधित पॉकेट डायरी एवं डॉट पेन

कुल जुमला कीमती लगभग 89,810/- रुपये।

▪️ सराहनीय भूमिका : उक्त कार्यवाही में थाना सिटी कोतवाली के उनि निर्मल सिंह ध्रुव, प्र.आर. राकेश निर्मलकर, आरक्षक कमलकांत अंगूरे, केशव कुमार, गजेन्द्र यादव तथा एसीसीयू टीम के सउनि संतोष कुमार मिश्रा, गुप्तेश्वर सिंह, भरत यादव, प्र.आर. प्रदीप सिंह, आरक्षक नासिर बक्श, जुगनू तिवारी एवं महिला आरक्षक प्रतिभा तिवारी की सराहनीय भूमिका रही।

▪️ दुर्ग पुलिस की अपील : दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि किसी भी प्रकार के अवैध सट्टा, जुआ अथवा ऑनलाइन अवैध गतिविधियों से दूर रहें। इस प्रकार की गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को दें। अवैध सट्टा संचालन करने वालों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

https://jantakikalam.com 

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button