
भिलाई/ संक्षिप्त विवरण :
दिनांक 07/05/2026 को खुर्सीपार चौक में ड्यूटी पर तैनात यातायात आरक्षक बेनु राम द्वारा ड्यूटी के दौरान खुर्सीपार चौक से लगभग 500 मीटर पहले दुर्ग से रायपुर जाने वाले मुख्य मार्ग पर बीच सड़क में दो युवकों द्वारा एक कार चालक से विवाद एवं मारपीट किए जाने की स्थिति देखी गई। घटना के दौरान मार्ग पर यातायात प्रभावित हो रहा था तथा मौके पर लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई थी।
स्थिति की गंभीरता को देखते हुए यातायात आरक्षक बेनु राम तत्काल मौके पर पहुंचे एवं दोनों युवकों को हटाने तथा समझाइश देने का प्रयास किया। युवकों द्वारा विवाद समाप्त नहीं करने पर आरक्षक द्वारा सख्ती दिखाते हुए पेट्रोलिंग वाहन बुलाने की सूचना दी गई, जिसके बाद दोनों युवक मौके से भाग गए।
तत्पश्चात यातायात व्यवस्था को पुनः सुचारू कराया गया। यातायात पुलिस जवान की सतर्कता, त्वरित प्रतिक्रिया एवं साहसिक कार्रवाई से सड़क पर संभावित दुर्घटना एवं किसी भी अप्रिय घटना की स्थिति को समय रहते नियंत्रित किया गया।
सराहनीय भूमिका : उक्त कार्यवाही में यातायात आरक्षक बेनु राम की सतर्कता, त्वरित निर्णय क्षमता एवं कर्तव्यनिष्ठा की सराहनीय भूमिका रही।
दुर्ग पुलिस की अपील :
यातायात पुलिस दुर्ग आम नागरिकों से अपील करती है कि सड़क पर किसी भी प्रकार का विवाद, मारपीट अथवा कानून व्यवस्था की स्थिति निर्मित होने पर तत्काल पुलिस कंट्रोल रूम, डायल-112 अथवा यातायात पुलिस के हेल्पलाइन नंबर 9479192099 एवं 9479192029 पर सूचना दें तथा यातायात व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें।
संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे




