chhattisgarhछत्तीसगढ़भिलाई

इनोवेशन महाकुंभ 1.0 में अजय भसीन की सक्रिय सहभागिता, बेस्ट इनोवेशन को किया पुरस्कृत…

भिलाई। इनोवेशन महाकुंभ 1.0 में छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स के महामंत्री अजय भसीन ने ज्यूरी मेम्बर के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए उत्कृष्ट नवाचारों का मूल्यांकन किया एवं बेस्ट इनोवेशन को पुरस्कृत किया। इस अवसर पर उन्होंने प्रतिभागियों के अभिनव प्रयासों की सराहना करते हुए नवाचार को राष्ट्र निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।

अपने उद्बोधन में श्री भसीन ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज का युग नवाचार और तकनीक का है, जिसमें युवा अपनी प्रतिभा के माध्यम से नए आयाम स्थापित कर सकते हैं। उन्होंने आश्वासन दिया कि छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स युवाओं के नवाचार, स्टार्टअप एवं व्यवसायिक विकास में हर संभव सहयोग प्रदान करेगा। उन्होंने आश्वासन यह भी दिया कि आप कोई स्टार्टअप प्रारम्भ करते है और आपको फाइनेंस और मार्केट दिलाने मे चेम्बर महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ,वित्त मंत्री ओ पी चौधरी सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। उन्होंने अपने उदबोधन में सभी ने युवाओं के प्रयासों की सराहना करते हुए प्रदेश में नवाचार संस्कृति को बढ़ावा देने की आवश्यकता पर बल दिया।

उन्होंने कहा कि इनोवेशन महाकुंभ 1.0 ने युवाओं को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का एक सशक्त मंच प्रदान किया, जिससे प्रदेश में नवाचार और उद्यमिता को नई दिशा मिलने की उम्मीद है। भिलाई चेम्बर से अध्यक्ष गार्गी शंकर मिश्रा,शंकर सचदेव, राजेश शर्मा,विनय सिंह,सुनील मिश्रा,गौरव मोंगिया,निरंकार सिंह व प्रेम गहलोत सहित अनेक पदाधिकारी कार्यक्रम में शामिल हुए।

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

https://jantakikalam.com 

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button