chhattisgarhछत्तीसगढ़दुर्गभिलाई

सरयू पारीण ब्राम्हण समाज भिलाई दुर्ग जिला की वार्षिक आम सभा, एवं ब्रह्म प्रकाश पत्रिका का विमोचन…

भिलाई-दुर्ग/ सरयू पारीण ब्राम्हण समाज भिलाई दुर्ग की वार्षिक आम सभा एवं ब्रह्म प्रकाश पत्रिका का विमोचन आज दिनांक 3 मई को ब्रह्म प्रकाश भवन स्मृति नगर में आयोजित किया गया कार्य क्रम में मुख्य रूप से मुख्य अतिथि महंत राजश्री राम सुंदर दास दूधाधारी मठ रायपुर एवं विशिष्ट अतिथि माननीय प्रेम प्रकाश पाण्डे पूर्व विधान सभा अध्यक्ष छत्तीसगढ़ शासन उपस्थित थे पत्रिका का विमोचन माननीय मुख्य अतिथि गणों के द्वारा किया गया।

कार्य क्रम की शुरुआत भगवान श्री ब्रह्म देव जी की प्रतिमा पर फूल अर्पित कर एवं पूजा अर्चना करके शुरू किया गया,पूजा अर्चना एवं स्वस्ति वाचन पंडित हरिकृष्ण पांडे जी द्वारा किया गया,कार्य क्रम में मुख्य अतिथि गणों का सम्मान समाज के पदाधिकारी गणों द्वारा बैच लगाकर एवं शाल श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह भेंटकर आत्मीय स्वागत किया गया।

कार्य क्रम में अध्यक्षीय संबोधन प्रभु नाथ मिश्रा ने किया, एवं समाज के महासचिव राम लखन मिश्र द्वारा समाज की वर्ष भर की गतिविधियों की जानकारी एवं सम्पूर्ण लेखा जोखा प्रस्तुत किया गया ,एवं समाज की कार्य प्रणाली की जानकारी दी, समाज के आय व्यय की जानकारी कोषाध्यक्ष कैलाश पाठक ने दिया।

कार्य क्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि महंत राजश्री राम सुंदर दास दूधाधारी मठ रायपुर ने कहा कि आज सरयू पारीण ब्राम्हण समाज भिलाई दुर्ग का कार्य काफी अच्छा और गतिशील तरीके से चल रहा है, और संगठित भी कार्य कर रहा है, जो कि समाज हित में काफी उन्नति करने वाला है साथ ही समाज की पत्रिका ब्रह्म प्रकाश का नियमित रूप से प्रकाशन होना, और सामाजिक कार्यों को इसमें साझा करना काफी प्रशंसनीय कार्य है, और सारे जानकारी इस पत्रिका के माध्यम से होना और भी अच्छी बात है।

सरयू पारीण ब्राम्हण समाज भिलाई दुर्ग जिला की वार्षिक आम सभा, एवं ब्रह्म प्रकाश पत्रिका का विमोचन... सरयू पारीण ब्राम्हण समाज भिलाई दुर्ग जिला की वार्षिक आम सभा, एवं ब्रह्म प्रकाश पत्रिका का विमोचन...

हमारे पूर्वजों ने सदैव सभी समाजों के हित और भलाई की बात की हैं और ब्राह्मण समाज सदैव अपने विचार बुद्धि से देश भर के सभी समाजों को सहयोग के भाव से कार्य करते हुए आ रहा है, सर्व भवन्तु सुखिना का भाव ब्राह्मण समाज का अनादि काल से रहा है, शिक्षा ,संस्कार, ज्ञान और अच्छे विचार अपनी आने वाली पीढ़ियों को दे।

ताकि समाज का नाम और गौरव बढ़े, ब्राह्मण समाज संगठित होकर सभी जाति वर्ग के हित में कार्य करे, ऐसी अपेक्षा करता हु, कार्य क्रम को संबोधित करते हुए विशिष्ट अतिथि माननीय प्रेम प्रकाश पाण्डे जी ने कहा कि आज मेरे लिए और समाज के लिए गौरव की बात है कि सम्माननीय महंत जी के समक्ष पत्रिका ब्रह्म प्रकाश का विमोचन होने जा रहा है, जो समाज के लिए उपयोगी सिद्ध होगा।

हर कालखंड में देश में जब जब गिरावट आई है, तो किसी भी रूप में ब्राह्मण समुदाय से ही किसी व्यक्तित्व ने आगे आकर समाज को एक अच्छी सोच और नई सकारात्मक दिशा प्रदान की है,आज कुछ लोग ब्राह्मण समाज के प्रति द्वेष पूर्ण तरीके बाते करते हैं, जबकि समय समय पर इस ब्राह्मण समाज के ही दधीचि, वशिष्ठ, परशु राम, जमदग्नि ,चाणक्य,रामदास, बनकर समाज हित सर्व समाज के हित की बात करी है।

राजनीति में भी पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी ने समाज के अंतिम व्यक्ति के उद्धार को लेकर अंत्योदय एवं एकात्म मानववाद का सिद्धांत की बात की है, छत्तीसगढ़ राज्य आंदोलन भी संत कवि पवन दीवान जी एवं छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण भी ब्राह्मण समाज के अटल बिहारी जी वाजपेई ने किया था अर्थात ब्राह्मण समाज ने कभी भी अपनी नहीं सदैव पूरी दुनिया, देश, वर्ग जाति के कल्याण के बारे मे सोचकर कार्य किया है।

आज हमें अपना बौद्धिक शक्ति को विकसित करने की जरूरत है, आने वाले पीढ़ियों को अच्छा संस्कार, ज्ञान, और उच्च शिक्षा के लिए प्रेरित करें, ज्ञान की शक्ति को बढ़ाए आज के इस अवसर पर समाज के सभी सदस्यों को बधाई शुभ कामनाएं देता हु, कार्य क्रम को संबोधित करते हुए समाज के अध्यक्ष प्रभु नाथ मिश्रा ने समाज के सभी सदस्यों से सक्रिय रूप से भागीदारी की बात कही, समाज को निरंतर गति प्रदान करने में आप सभी का विशेष सहयोग की आवश्यकता है।

कार्य क्रम में संबोधन सांस्कृतिक प्रकोष्ठ प्रभारी एवं समाज के उपाध्यक्ष नागेंद्र पांडे जी ने समाज की पत्रिका के विषय पर ध्यान दिलाया ,और इस पर जानकारी दी। वार्षिक आम सभा में एवं ब्रह्म प्रकाश पत्रिका विमोचन के अवसर पर समाज के मातृ शक्ति एवं समाज के सदस्यों की उपस्थिति काफी संख्या में थी।

कार्य क्रम में समाज अध्यक्ष प्रभु नाथ मिश्रा महासचिव राम लखन मिश्र, उपाध्यक्ष गण संजय पांडे, चंद्र शेखर पांडे, विष्णु पाठक,उमेश शुक्ला,दीपक मिश्रा, सुनील मिश्र, संजय मिश्रा, नर्मदा प्रसाद मिश्रा, कन्हैया लाल तिवारी, रामायण मिश्रा, विजय नारायण द्विवेदी, सुबोध द्विवेदी, दिनेश त्रिपाठी, रवि मिश्रा, ईश्वर चंद्र त्रिपाठी, प्रीति दुबे, शशि प्रभा मिश्रा, लक्ष्मी नारायण विश्वा, गणेश शुक्ला, समीर त्रिपाठी,

दिनेश मिश्र, रविन्द्र शुक्ला, रामविलास मिश्रा, शशि कांत दुबे, सत्येंद्र बहदूर तिवारी, प्रभात मिश्रा,प्रवीण पांडे, श्लोक शुक्ला, एन एन मिश्रा, सुनील मिश्र, रविशंकर दुबे, रंजना शर्मा, रकमणि शर्मा, लोकेश पांडे,काजल मिश्रा, स्मृति शर्मा,लालिमा तिवारी, अंजू तिवारी, प्रतिमा तिवारी, किशोर तिवारी अतुल शर्मा, अनुपमा उपाध्याय, रीता चौबे, कविता मिश्र,

अखिलेश त्रिपाठी, सुभाष तिवारी, रामबिहारी मिश्र, महेश तिवारी, कैलाश पाठक, नागेंद्र पांडे, मनीष पांडे, हरे कृष्ण पांडे, प्रतिमा तिवारी, कनक मिश्र,किरण दुबे, विभा मिश्रा, कीर्ति शर्मा, सारिका पांडे, मधु दुबे रंजना मिश्रा, कांता जोशी, कंगना शुक्ला जया द्विवेदी विनय शर्मा रमेश तिवारी, किशोर कुमार कमल कुमार शर्मा,आदि उपस्थित थे, कार्य क्रम का संचालन सुनील मिश्र ने किया, आभार प्रदर्शन नागेंद्र पांडे ने किया।

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

https://jantakikalam.com 

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button