दुर्ग पुलिस का बड़ा एक्शन— गांजा तस्करी केस में फरार 2 आरोपी गिरफ्तार, घेराबंदी कर दबोचा…

दुर्ग/ संक्षिप्त विवरण :
थाना उतई में दर्ज अपराध क्रमांक 157/2026 धारा 20(ख), 29 NDPS Act के तहत मादक पदार्थ गांजा की अवैध तस्करी एवं विक्रय के मामले में पूर्व में 02 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया था। प्रकरण में शेष फरार आरोपी जितेश यादव उर्फ जीतू एवं चन्द्रहास देशलहरे उर्फ चिन्टू की लगातार तलाश की जा रही थी।
दिनांक 03.05.2026 को विश्वसनीय सूचना प्राप्त होने पर पुलिस टीम द्वारा इंदिरा नगर पाटन एवं ग्राम खोपली मचांदुर में घेराबंदी कर दबिश दी गई। दोनों आरोपियों को उनके निवास स्थान से हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में आरोपियों द्वारा गांजा क्रय-विक्रय में संलिप्तता स्वीकार की गई। आरोपी जितेश यादव के कब्जे से नगदी रकम एवं आरोपी चन्द्रहास देशलहरे के कब्जे से 01 नग एंड्रॉइड मोबाइल जप्त किया गया। आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा रहा है।
▪️ घटना का कारण : अवैध आर्थिक लाभ अर्जित करने हेतु मादक पदार्थ गांजा की खरीद-फरोख्त
▪️ घटनास्थल : इंदिरा नगर पाटन एवं ग्राम खोपली मचांदुर, जिला दुर्ग
▪️ आरोपी का नाम :
1. जितेश यादव उर्फ जीतू, उम्र 23 वर्ष, निवासी इंदिरा नगर पाटन, जिला दुर्ग
2. चन्द्रहास देशलहरे उर्फ चिन्टू, उम्र 19 वर्ष, निवासी ग्राम खोपली मचांदुर, जिला दुर्ग
▪️ जप्त सामग्री :
1. नगदी रकम
2. 01 नग एंड्रॉइड मोबाइल
▪️ सराहनीय भूमिका : उक्त कार्यवाही में थाना उतई के निरीक्षक महेश ध्रुव, उप निरीक्षक प्रमोद सिन्हा, आरक्षक राजीव दुबे, महेश यादव, ध्रुवनारायण चन्द्राकर, दिलीप सिदार एवं जी. जगमोहन की सराहनीय भूमिका रही।
▪️ दुर्ग पुलिस की अपील : दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में सहयोग करें तथा किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें। मादक पदार्थों के अवैध कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।
संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे




