भिलाई में गूंजा ‘गतका’ का दम: महापौर ने किया समर कैंप का शुभारंभ, हर धर्म के बच्चे मैदान में उतरे…

भिलाई। न्यू गतका स्पोर्ट्स एसोसिएशन छत्तीसगढ़ गतका स्पोर्ट्स समर कैंप का शुभारंभ आज सेक्टर 2 मैदान में महापौर नीरज पाल के मुख्य अतिथि के हाथों शुभारंभ हुआ। आयोजक व अध्यक्ष न्यू गतका स्पोर्ट्स एसोसिएशन इंद्रजीत सिंह ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि न्यू गतका स्पोर्ट्स एसोसिएशन का ये आयोजन 1 से 31 मई तक समर कैंप 14 से 25 वर्ष आयु के बालक बालिकाएं के इस खेल में भाग ले रहे है इस गतका खेल का आयोजन किया जा रहा है।
जिसमें खिलाड़ियों में इस खेल को लेकर जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। गतका खेल अब सभी समाज के लोगों का ये प्रिय खेल बन चुका है। खेलों इंडिया में भी इस खेल की गूंज है। गतका खेल के खिलाड़ी स्टेट लेवल के साथ नेशनल खेल की भी जोरदार तैयारी कर रहे है। अक्तूबर माह में हैदराबाद में नेशनल गतका खेल का आयोजन होने जा रहा है।
जिसमें छत्तीसगढ़ गतका के खिलाड़ी भी शामिल होंगे।दिल्ली में जो खेल हुए थे उसमें छत्तीसगढ़ के गतका खिलाड़ियों ने 80 मेडल जीते थे और छत्तीसगढ़ की टीम द्वितीय आई थी। हमारी ये मंशा है कि खेल के साथ साथ बच्चे पढ़ाई में भी अव्वल आए ।जो बच्चे गतका खेल में गोल्ड मेडल लाते है उन्हें हम स्कॉलरशिप भी प्रदान कर रहे है चाहे वो कोई भी क्लास का छात्र छात्रा क्यों ना हो।
अब ये युद्ध कला तक सीमित नहीं है शारीरिक बौद्धिक एवं मानसिक खिलाड़ियों की ग्रोथ हो इसलिए इस गतका खेल को खेला जा रहा है।गतका के खिलाड़ी स्टेट एवं नेशनल लेवल में अपनी प्रतिभा को निखारे उसके लिए में उनको शुभकामनाएं देता हु।

गतका खेल हर जात धर्म का खेल है और आने वाले समय में हम छत्तीसगढ़ के 22 जिलों में इस गतका खेल का विस्तार करेंगे और केंद्र एवं राज्य सरकार से मांग करेंगे कि गतका के खिलाड़ियों को उनकी प्रतिभा को देखते हुए उन्हें रोजगार मुहैया कराए। इस अवसर पर गतका खिलाड़ियों के लिए टीशर्ट भी आयोजकों द्वारा लांच की गई जो गतका खिलाड़ियों को वितरण की गई।
इस कार्यक्रम में उपस्थित लोगो में महासचिव जसवंत सिंह, कल्पना स्वामी, अध्यक्ष पलबिंदर सिंह रंधावा सुपेला गुरुद्वारा, श्रीमती कुलवंत कौर चेयरमैन सिख यूथ फोरम सुच्चा सिंह रंधावा, जसबीर सिंह सैनी, बलदेव सिंह, गुरदेव सिंह, हरीश सिंह, प्रकाश सिंह, निर्मल सिंह रंधावा, मलकीत सिंह, शाहनवाज कुरैशी, जोगाराव, भाटापारा गतका एसोसिएशन अध्यक्ष अरुण छाबड़ा सहित भिलाई के गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटियों के पदाधिकारियों के अलावा पालक एवं गतका खिलाड़ी बड़ी संख्या में मौजूद थे।
जिसमें 14 वर्ष से लेकर 25 वर्ष की बालक बालिकाएं होंगे शामिल। कार्यक्रम के आयोजक इंद्रजीत सिंह छोटू अध्यक्ष न्यू गतका स्पोर्ट्स एसोसिएशन एवं महासचिव जसवंत सिंह खालसा ने अपील की है कि इस कार्यकम में खेल प्रेमी एवं गणमान्य लोग ज्यादा से ज़्यादा संख्या में उपस्थित हो।
संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे




