sportsखेल

PBKS vs RR: राजस्थान ने जीत के साथ रचा इतिहास, 200+ स्कोर डिफेंड करने में फेल पंजाब, बना शर्मनाक रिकॉर्ड…

PBKS vs RR: IPL 2026 में राजस्थान रॉयल्स ने ऐसा कमाल कर दिखाया, जिसने न सिर्फ पंजाब किंग्स की जीत की रफ्तार रोक दी, बल्कि रिकॉर्ड बुक में भी अपना नाम और ऊपर पहुंचा दिया। मुल्लांपुर में खेले गए इस हाई-स्कोरिंग मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पंजाब किंग्स को हराकर सभी टीमों को कड़ा संदेश दिया।

IPL 2026 के मैच नंबर 40 में पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब किंग्स ने 222 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। लेकिन लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजस्थान ने बेखौफ अंदाज में बल्लेबाजी की और 19.2 ओवर में 6 विकेट से मैच जीत लिया। इस जीत के साथ राजस्थान ने पंजाब के अजेय क्रम को भी खत्म कर दिया।

रिकॉर्ड लिस्ट में RR की छलांग

इस जीत के साथ राजस्थान रॉयल्स ने IPL इतिहास में 200+ रन के सफल चेज के मामले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद को पीछे छोड़ दिया। दोनों टीमों के नाम 200+ टारगेट चेज करते हुए 5-5 जीत दर्ज हैं, जबकि राजस्थान अब 6 जीत के साथ मुंबई इंडियंस की बराबरी पर पहुंच गई है। इस सूची में पंजाब किंग्स 10 जीत के साथ शीर्ष पर हैं।

पंजाब के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड

जहां एक ओर राजस्थान ने शानदार उपलब्धि हासिल की, वहीं पंजाब किंग्स के नाम एक बेहद शर्मनाक रिकॉर्ड भी जुड़ गया। पंजाब किंग्स अब 200+ रन डिफेंड करते हुए सबसे ज्यादा मैच हारने वाली टीम बन गई है। इससे पहले यह शर्मनाक कारनामा RCB के नाम दर्ज था। 200+ रन डिफेंड करते हुए RCB को 7 बार हार का मुंह देखना पड़ा। वहीं, पंजाब की 200 से ज्यादा रन बनाने के बाद ये 8वीं हार है। यह आंकड़ा पंजाब के लिए चिंता का विषय है, क्योंकि इतने बड़े स्कोर का बचाव न कर पाना टीम की गेंदबाजी पर सवाल खड़े करता है।

कप्तान रियान पराग का बयान

जीत के बाद रियान पराग ने कहा कि टीम ने इस मुकाबले को सामान्य मैच की तरह लिया और ज्यादा सोचने के बजाय अपनी रणनीति पर फोकस किया। उनका मानना है कि इसी प्लानिंग और आत्मविश्वास ने टीम को जीत दिलाई। राजस्थान रॉयल्स की यह जीत न सिर्फ पॉइंट्स टेबल में उनके लिए फायदेमंद साबित हुई, बल्कि टीम के आत्मविश्वास को भी नई ऊंचाई पर ले गई है। अब टूर्नामेंट में टॉप टीमों के बीच मुकाबला और भी दिलचस्प हो गया है।

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

https://jantakikalam.com 

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button