madhya-pradeshमध्यप्रदेश

कमिश्नर ने आमजनता के आवेदनों का किया निराकरण…

रीवा/ कमिश्नर कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई में कमिश्नर बीएस जामोद ने आमजनता के आवेदन पत्रों में सुनवाई करके उनका निराकरण किया। कमिश्नर ने अधिकारियों को जनसुनवाई में प्राप्त आवेदन पत्रों का सात दिवस में निराकरण करने के निर्देश दिए। जनसुनवाई में लोक निर्माण विभाग के सेवानिवृत्त कर्मचारी अजय श्रीवास्तव ने पेंशन प्रकरण के निराकरण के लिए आवेदन दिया।

कमिश्नर ने संयुक्त संचालक शिक्षा तथा संभागीय पेंशन अधिकारी को प्रकरण में कार्यवाही करके निराकरण करने के निर्देश दिए। मन्नीलाल वर्मा ने भी पेंशन प्रकरण के लिए आवेदन दिया। राकेश कुमार ने खसरे में सुधार के लिए आवेदन दिया।

जनसुनवाई में मकान के ऊपर से निकाली गई बिजली की लाइन हटानेग्राम ऐरा से बेला तक अधूरे नहर निर्माण को पूरा करानेजमीन के सीमांकन तथा हैण्डपंप से अवैध कब्जा हटाने के आवेदनों में सुनवाई की गई। कमिश्नर ने संबंधित अधिकारियों को तत्परता और संवेदनशीलता आवेदनों का निराकरण करने के निर्देश दिए। जनसुनवाई में सभी संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

https://jantakikalam.com 

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button