chhattisgarhछत्तीसगढ़दुर्गभिलाई

भिलाई-दुर्ग में सरयू पारीण ब्राह्मण समाज की वार्षिक आम सभा 3 मई को, ‘ब्रह्म प्रकाश’ पत्रिका का होगा विमोचन…

भिलाई-दुर्ग/ सरयू पारीण ब्राम्हण समाज भिलाई दुर्ग की वार्षिक आम सभा एवं ब्रह्म प्रकाश पत्रिका का विमोचन दिनांक 3 मई 2026 दिन रविवार को समाज के भवन ब्रह्म प्रकाश भवन स्मृति नगर में आयोजित किया गया है जिसमें सुबह 10.30 बजे प्रथमता वार्षिक आम सभा की जाएगी, तदोपरांत 12 बजे समाज की पत्रिका ब्रह्म प्रकाश का विमोचन किया जाएगा।

विमोचन में मुख्य अतिथि महंत राजश्री राम सुंदर दास दूधाधारी मठ रायपुर,एवं विशिष्ट अतिथि माननीय प्रेम प्रकाश पाण्डे,पूर्व विधान सभा अध्यक्ष छत्तीसगढ़ शासन के हस्ते विमोचन किया जाएगा उक्त जानकारी राम लखन मिश्र महासचिव ने दी।

इसी कार्यक्रम के संदर्भ में महंत राजश्री राम सुंदर दास दूधाधारी मठ एवं पूर्व विधान सभा अध्यक्ष छत्तीसगढ़ शासन प्रेम प्रकाश पाण्डे जी को इस कार्यक्रम हेतु समाज के पदाधिकारी गणों ने रायपुर जाकर निमंत्रित किया।

इस अवसर पर समाज के अध्यक्ष प्रभु नाथ मिश्रा, महासचिव राम लखन मिश्र, राष्ट्रीय सर्व ब्राह्मण समाज दुर्ग जिला अध्यक्ष एवं वरिष्ठ पार्षद पीयूष मिश्रा, विष्णु पाठक, नर्मदा प्रसाद मिश्रा, नागेंद्र पांडे, दिनेश मिश्र,आर के पांडे, निखिलेश शुक्ला, प्रमुख रूप से उपस्थित थे इनके द्वारा इस महत्वपूर्ण कार्य क्रम में उपस्थित होने हेतु अनुरोध किया गया।

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

https://jantakikalam.com 

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button