madhya-pradeshमध्यप्रदेश

केन्द्रीय जेल में विशेष लोक अदालत संपन्न…

रीवा/ केन्द्रीय जेल रीवा में गत दिवस विशेष लोक अदालत का आयोजन किया गया। लोक अदालत का शुभारंभ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश संजीव सचदेवा ने वीडियो कान्फ्रेंसिंग से किया। लोक अदालत में विशेष न्यायाधीश संदीप शर्मा ने आपसी सुलह से प्रकरणों के निराकरण की प्रक्रिया की जानकारी दी।

लोक अदालत में केन्द्रीय जेल रीवा में बंदियों के राजीनामा योग्य सभी तरह के प्रकरणों की सुनवाई की गई। सुनवाई के बाद निराकरण के लिए पाँच बंदियों को चिन्हित किया गया। इसमें से एक बंदी का आपसी सुलह से प्रकरण लोक अदालत में निराकृत किया गया।

लोक अदालत में न्यायाधीश मोहित कुमार शर्मान्यायाधीश समीर कुमार मिश्रान्यायाधीश दयाल सिंह सूर्यवंशीजेल अधीक्षक सतीश कुमार उपाध्यायजिला विधिक सहायता अधिकारी अभय कुमार मिश्रा तथा पैरालीगल वालेंटियर्स उपस्थित रहे।

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

https://jantakikalam.com 

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button