केन्द्रीय जेल में विशेष लोक अदालत संपन्न…

रीवा/ केन्द्रीय जेल रीवा में गत दिवस विशेष लोक अदालत का आयोजन किया गया। लोक अदालत का शुभारंभ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश संजीव सचदेवा ने वीडियो कान्फ्रेंसिंग से किया। लोक अदालत में विशेष न्यायाधीश संदीप शर्मा ने आपसी सुलह से प्रकरणों के निराकरण की प्रक्रिया की जानकारी दी।
लोक अदालत में केन्द्रीय जेल रीवा में बंदियों के राजीनामा योग्य सभी तरह के प्रकरणों की सुनवाई की गई। सुनवाई के बाद निराकरण के लिए पाँच बंदियों को चिन्हित किया गया। इसमें से एक बंदी का आपसी सुलह से प्रकरण लोक अदालत में निराकृत किया गया।
लोक अदालत में न्यायाधीश मोहित कुमार शर्मा, न्यायाधीश समीर कुमार मिश्रा, न्यायाधीश दयाल सिंह सूर्यवंशी, जेल अधीक्षक सतीश कुमार उपाध्याय, जिला विधिक सहायता अधिकारी अभय कुमार मिश्रा तथा पैरालीगल वालेंटियर्स उपस्थित रहे।
संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे




