chhattisgarhअपराधछत्तीसगढ़दुर्गभिलाईरायपुर

गोवा सहित विभिन्न राज्यों से संचालित अंतरराज्यीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का पर्दाफाश, 05 मुख्य सदस्य गिरफ्तार…

दुर्ग/ संक्षिप्त विवरण :

दुर्ग पुलिस द्वारा ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा के विरुद्ध लगातार की जा रही सख्त कार्यवाही के तहत थाना सिटी कोतवाली दुर्ग के अपराध क्रमांक 90/2026 धारा 4, 6, 7 छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम एवं 112(2) बीएनएस के प्रकरण में विवेचना के दौरान एक संगठित अंतरराज्यीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का पर्दाफाश किया गया। जांच में यह तथ्य सामने आया कि गिरोह छत्तीसगढ़, गोवा एवं अन्य राज्यों से संगठित रूप से संचालित हो रहा था।

प्रकरण में पूर्व में 06 आरोपियों की गिरफ्तारी के पश्चात विस्तृत तकनीकी एवं वित्तीय विश्लेषण के आधार पर गिरोह के ऊपरी स्तर तक पहुंचते हुए 05 अन्य मुख्य सदस्यों को गिरफ्तार किया गया। आरोपीगण इंटरनेट, व्हाट्सएप कॉल, इंस्टाग्राम कॉल, म्यूल अकाउंट एवं फर्जी सिम के माध्यम से संपर्क में रहकर ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा संचालित कर रहे थे। जांच में प्रतिदिन लगभग 10 से 15 लाख रुपये के लेनदेन एवं प्रति माह लगभग 4 से 5 करोड़ रुपये के अवैध कारोबार का संचालन होना पाया गया।

▪️ घटना का कारण : आईपीएल क्रिकेट मैचों के दौरान अवैध आर्थिक लाभ अर्जित करने के उद्देश्य से संगठित ऑनलाइन सट्टा संचालन किया जाना।

▪️ घटनास्थल : थाना सिटी कोतवाली क्षेत्र सहित गोवा, रायपुर, भिलाई एवं अन्य राज्यों से ऑनलाइन नेटवर्क के माध्यम से संचालन।

▪️ आरोपी का नाम :

1. राहुल रंगवानी, उम्र 26 वर्ष, निवासी देवपुरी, रायपुर।
2. सोविंद यादव उर्फ राजू यादव, उम्र 26 वर्ष, निवासी प्रयागराज, उत्तर प्रदेश।
3. संदीप कापसे, उम्र 25 वर्ष, निवासी गोंदिया, महाराष्ट्र।
4. अमन अली, उम्र 23 वर्ष, निवासी गौतम नगर, खुर्सीपार, भिलाई।
5. हुसैन अली, उम्र 21 वर्ष, निवासी गौतम नगर, खुर्सीपार, भिलाई।

▪️ जप्त सामग्री :

1. 03 लैपटॉप
2. 26 मोबाइल फोन
3. 45 बैंक पासबुक
4. 76 एटीएम कार्ड
5. 10 चेक बुक
6. 01 वाई-फाई राउटर
7. 05 सिम कार्ड
8. 02 आधार कार्ड
9. 02 पैन कार्ड
10. नगद राशि 2,70,000/- रुपये

▪️ सराहनीय भूमिका : उक्त कार्यवाही में थाना सिटी कोतवाली एवं साइबर टीम के अधिकारियों/कर्मचारियों द्वारा तकनीकी विश्लेषण, बैंकिंग ट्रेल जांच एवं समन्वित कार्रवाई के माध्यम से आरोपियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित की गई, जिनकी भूमिका सराहनीय रही।

▪️ दुर्ग पुलिस की अपील : दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि ऑनलाइन सट्टा, अवैध गेमिंग एवं साइबर अपराधों से दूर रहें तथा इस प्रकार की गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को दें। अवैध सट्टा संचालन में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

https://jantakikalam.com 

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button