chhattisgarhछत्तीसगढ़दुर्ग

गंभीर मरीज को समय पर उपचार हेतु यातायात पुलिस दुर्ग ने 22 मिनट में ग्रीन कॉरिडोर बना कर रायपुर पहुंचाया…

दुर्ग/ संक्षिप्त विवरण :

गंभीर मरीजों को समय पर उपचार उपलब्ध कराने एवं जीवन रक्षा के उद्देश्य से यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा लगातार ग्रीन कॉरिडोर बनाकर प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में दिनांक 25.04.2026 को हाईवे पेट्रोलिंग-02 द्वारा बी.एम. शाह हॉस्पिटल से गंभीर मरीज उत्तमचंद साहू, उम्र 82 वर्ष, निवासी नंदिनी रोड, भिलाई को रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल रायपुर रेफर किए जाने पर तत्काल विशेष यातायात व्यवस्था बनाई गई।

मरीज की गंभीर स्थिति को दृष्टिगत रखते हुए कुम्हारी टोल प्लाजा सहित मार्ग के संवेदनशील एवं भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों में पूर्व से तैनात जवानों द्वारा यातायात नियंत्रित कर ग्रीन कॉरिडोर तैयार किया गया। हाईवे पेट्रोलिंग टीम द्वारा बी.एम. शाह हॉस्पिटल से कुम्हारी टोल तक मार्ग पूर्णतः क्लियर कर एम्बुलेंस को निर्बाध आवागमन उपलब्ध कराया गया तथा मात्र 22 मिनट में सुरक्षित रूप से कुम्हारी टोल पहुंचाया गया, जहां से आगे रायपुर हाईवे पेट्रोलिंग को सुपुर्द किया गया। संपूर्ण कार्यवाही के दौरान स्थिति सामान्य एवं सुरक्षित रही।

सराहनीय कार्य :

उक्त कार्यवाही में हाईवे पेट्रोलिंग-02 तथा यातायात पुलिस दुर्ग के ड्यूटी में तैनात अधिकारियों/कर्मचारियों द्वारा त्वरित समन्वय, यातायात नियंत्रण एवं मानवीय दृष्टिकोण से सराहनीय भूमिका निभाई गई।

दुर्ग पुलिस की अपील :

दुर्ग पुलिस आमजन से अपील करती है कि आपातकालीन परिस्थितियों में ग्रीन कॉरिडोर के दौरान यातायात नियमों का पालन करें तथा एम्बुलेंस एवं आपात वाहनों को प्राथमिकता देते हुए पुलिस का सहयोग करें, जिससे जरूरतमंदों को समय पर उपचार उपलब्ध कराया जा सके।

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

https://jantakikalam.com 

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button