राहगीरों को धारदार हथियार दिखाकर भयभीत करने वाले आरोपी को वैशाली नगर पुलिस ने गिरफ्तार किया…

भिलाई/ संक्षिप्त विवरण :
दिनांक 25.04.2026 को थाना वैशाली नगर क्षेत्र अंतर्गत जहाज बिल्डिंग वार्ड 19 भिलाई के पास एक व्यक्ति द्वारा सार्वजनिक स्थान पर धारदार हथियार लहराकर राहगीरों एवं आमजन को डराने-धमकाने की सूचना मुखबिर से प्राप्त हुई। सूचना पर तत्काल पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ा गया।
पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम अमन कुमार मारकंडेय, उम्र 22 वर्ष, निवासी राजीव नगर मुस्लिम कब्रिस्तान के पास भिलाई बताया। आरोपी के कब्जे से एक नग धारदार हसियानुमा हथियार जप्त किया गया। आरोपी का कृत्य अपराध पाए जाने पर थाना वैशाली नगर में अपराध क्रमांक 153/2026 धारा 25, 27 Arms Act के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय प्रस्तुत किया गया।
▪️ घटना का कारण : सार्वजनिक स्थान पर धारदार हथियार लहराकर आमजन में भय एवं आतंक उत्पन्न करना।
▪️ घटनास्थल : जहाज बिल्डिंग, वार्ड 19, भिलाई।
▪️ आरोपी का नाम : 1. अमन कुमार मारकंडेय, उम्र 22 वर्ष, निवासी राजीव नगर मुस्लिम कब्रिस्तान के पास, भिलाई।
▪️ जप्त सामग्री : 1. एक नग धारदार हसियानुमा हथियार।
▪️ सराहनीय भूमिका : उक्त कार्यवाही में थाना वैशाली नगर पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका रही। पुलिस टीम द्वारा त्वरित सूचना संकलन, घेराबंदी एवं आरोपी गिरफ्तारी की प्रभावी कार्यवाही की गई।
▪️ दुर्ग पुलिस की अपील : दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि सार्वजनिक शांति भंग करने वाले तत्वों एवं संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को दें। कानून व्यवस्था प्रभावित करने वालों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।
संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे




