शपथ ग्रहण एवं दीक्षांत समारोह का सफल आयोजन…

भिलाई/ श्री शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद कॉलेज ऑफ नर्सिंग, जुनवानी में शपथ ग्रहण समारोह एवं दीक्षांत समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर बीएस.सी नर्सिंग के 14ये एवं 15वे वैच का लैम्प लाइटिंग सेरेमनी बीएससी नर्सिंग के 10 ये बैच का नीक्षांत समारोह तथा एम्एस.सी. नर्सिंग के प्रथम वैच का दीक्षांत समारोह सम्पन्न हुआ।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गंगाजली ऐजुकेशन सोसायटी के चेयरमैन आई. पी. मिश्रा सोसायटी की अध्यक्ष श्रीमती जया अभिषेक मिश्रा श्री शंकराचार्य हॉस्पिटल के डीन प्रो. डॉ. एस. पेनके अभिषेक आई मिश्रा हॉस्पिटल के डीन प्रो. डॉ. राम जी सिंह तथा गवर्नमेंट नर्सिंग महाविद्यालय रायपुर की प्राचार्या श्रीमती शैलू साजी उपस्थित रहे।
इस अवसर पर छात्र-छात्राओं द्वारा आकर्षक सांस्कृतिक कार्यकम प्रस्तुत किये गये, जिन्होने समारोह को और भी यादगार बना दिया। कार्यक्रम का आयोजन कॉलेज की डायरेक्टर श्रीमती सिंधु अनिल मेनन् प्राचार्या श्रीमती शैलजा अनिक, उप प्राचार्या श्रीमती विनिता सत्यकुमार के मार्गदर्शन में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम को सफल बनाने में समस्त टीचिंग एवं नॉन टीचिंग स्टाफ का विशेष योगतान रहा।
समारोह के दौरान डायरेक्टर मैडम द्वारा स्वागत उद्बोधन किया गया एवं प्राचार्या द्वारा वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया तथा उत्कृष्ठ प्रवर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। तथा उप प्राचार्या द्वारा धन्यवाद ज्ञापन किया गया। अंत में मुख्य अतिथियों ने कार्यकम की सराहना करते हुए विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना की और आयोजन की सफलता की बधाई दी।
संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे




