chhattisgarhछत्तीसगढ़भिलाई

भिलाई इस्पात संयंत्र द्वारा सीबीएसई दसवीं के टॉपर्स को किया गया सम्मानित…

सेल–भिलाई इस्पात संयंत्र के कार्यपालक निदेशक (मानव संसाधन) पवन कुमार ने 16 अप्रैल, 2026 को इस्पात भवन में सीबीएसई कक्षा दसवीं के उत्कृष्ट विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में कार्यपालक निदेशक (मानव संसाधन) पवन कुमार द्वारा मेधावी छात्र अथर्व वार्ष्णेय एवं नलिनी दडसेना को उनके उत्कृष्ट शैक्षणिक प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर महाप्रबंधक प्रभारी (नगर सेवाएं विभाग) ए. बी. श्रीनिवास, महाप्रबंधक प्रभारी (मानव संसाधन) जे. एन. ठाकुर, महाप्रबंधक प्रभारी (संपर्क प्रशासन एवं जनसंपर्क) अमूल्य प्रियदर्शी, महाप्रबंधक प्रभारी (मानव संसाधन–ज्ञानार्जन एवं विकास) संजीव श्रीवास्तव, महाप्रबंधक (शिक्षा) सुश्री शिखा दुबे, महाप्रबंधक (मानव संसाधन) सौमिक डे तथा प्राचार्य (सीनियर सेकेंडरी स्कूल-10) सुश्री सुमिता सरकार सहित संयंत्र के वरिष्ठ अधिकारीगण एवं विद्यार्थियों के अभिभावक उपस्थित रहे।

उल्लेखनीय है कि दिल्ली पब्लिक स्कूल, दुर्ग के छात्र अथर्व वार्ष्णेय जो महाप्रबंधक (मानव संसाधन–ज्ञानार्जन एवं विकास) सौरभ वार्ष्णेय के पुत्र है ने सीबीएसई कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा में 99.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर दुर्ग जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि सीनियर सेकेंडरी स्कूल-10 की छात्रा नलिनी दडसेना ने 97.4 प्रतिशत अंक अर्जित कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

नलिनी दडसेना सयंत्र कर्मचारी इंजीनियरिंग एसोसिएट गिरीश कुमार दडसेना की पुत्री हैं। बीएसपी प्रबंधन से संवाद के दौरान अथर्व ने बताया कि वो आगे वकालत की पढ़ाई कर वकील बनना चाहते हैं, वहीँ नलिनी ने बताया की उनका सपना डॉक्टर बन समाज की सेवा करना है।

कार्यपालक निदेशक (मानव संसाधन) पवन कुमार ने विद्यार्थियों से संवाद करते हुए उनकी सफलता को उनके परिश्रम, अनुशासन एवं समर्पण का परिणाम बताया। उन्होंने कहा कि ऐसे उत्कृष्ट प्रदर्शन न केवल व्यक्तिगत उपलब्धि होते हैं, बल्कि अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बनते हैं।

उन्होंने दोनों विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए निरंतर उत्कृष्टता की ओर अग्रसर रहने के लिए प्रेरित किया। यह सम्मान समारोह भिलाई इस्पात संयंत्र की शिक्षा एवं प्रतिभा प्रोत्साहन के प्रति प्रतिबद्धता का परिचायक है, जो युवा पीढ़ी को उत्कृष्टता के लिए प्रेरित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

https://jantakikalam.com 

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button