chhattisgarhछत्तीसगढ़दुर्ग

विधायक ललित चंद्राकर ग्राम नगपुरा में यादव समाज सामुदायिक भवन एवं श्रीकृष्ण मंदिर जीर्णोद्धार का भूमिपूजन कर ने रखी आधारशिला…

भगवान श्रीकृष्ण जी का स्मरण करते हुए दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के ग्राम नगपुरा में यादव समाज सामुदायिक भवन निर्माण कार्य (लागत ₹6.00 लाख) एवं श्रीकृष्ण मंदिर जीर्णोद्धार कार्य (लागत ₹3.30 लाख) का विधिवत् भूमिपूजन कर शुभारंभ किया गया। दुर्ग ग्रामीण विधायक एवं राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष ललित चंद्राकर ने पूजा-अर्चना कर कार्यों की आधारशिला रखी।

इस अवसर पर अपने संबोधन में विधायक श्री चंद्राकर ने कहा, “ये कार्य क्षेत्र के सामाजिक एवं धार्मिक विकास को नई दिशा प्रदान करेंगे। यादव समाज प्रदेश का अग्रणी और संगठित समाज है, जिसका योगदान सदैव उल्लेखनीय रहा है। गौवंश के संरक्षण एवं संवर्धन में यादव समाज की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है—यह हमारी समृद्ध संस्कृति और परंपराओं को सहेजने का कार्य कर रही है।”

आगे विधायक ललित चंद्राकर ने कहा भगवान श्रीकृष्ण ने हमें कर्म, सेवा और समरसता का मार्ग दिखाया है। यादव समाज ने गौ-सेवा, सामाजिक एकता और सांस्कृतिक मूल्यों को पीढ़ी-दर-पीढ़ी आगे बढ़ाया है। सामुदायिक भवन युवाओं को रचनात्मक मंच देगा—शिक्षा, कौशल और स्वरोजगार के कार्यक्रम यहाँ चलेंगे; वहीं श्रीकृष्ण मंदिर का जीर्णोद्धार हमारी आस्था को मजबूती देगा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के मूलमंत्र—सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास—के अनुरूप हम अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुँचाने को प्रतिबद्ध हैं।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से हर घर तक राहत और अवसर पहुँचा रही है। ग्राम नगपुरा सहित पूरे दुर्ग ग्रामीण क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं—सड़क, पेयजल, शिक्षा, स्वास्थ्य—का निरंतर विस्तार हमारा संकल्प है।”

इस अवसर पर प्रमुख रूप से दुर्ग जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती कुलेश्वरी देवांगन जिला पंचायत सभापति *सुश्री प्रिया साहू जनपद सदस्य नंद कुमार साहू सरपंच श्रीमती सरोज रिगरी अंजोरा भाजपा मंडल अध्यक्ष हेमंत सिन्हा, महामंत्री चेतन साहू, यामिनी हरमुख युवा मोर्चा महामंत्री चमन यादव महिला मोर्चा अध्यक्ष रामकली साहू पूर्व सरपंच श्रीमती दिव्या साहू पूर्व सरपंच सुखदेव देवांगन भूपेन्द्र रिगरी पूर्व जनपद अध्यक्ष पवन महतेल ओंकार देवांगन शिव निषाद झम्मन देशमुख जगत यादव कुलेश्वर यादव शिव यादव तेजराम यादव रामकुमार यादव आकाश सेन सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

https://jantakikalam.com 

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button