अपराधछत्तीसगढ़दुर्गभिलाई

दुर्ग पुलिस की अवैध शराब बिक्री पर लगातार कार्यवाही ,पुरानी भिलाई पुलिस की त्वरित कार्रवाई – आरोपी गिरफ्तार

भिलाई – दुर्ग संक्षिप्त विवरण :

दिनांक 28.03.2026 को थाना पुरानी भिलाई पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि बावर स्टेडियम, पीपल पेड़ के पास एक व्यक्ति द्वारा अवैध रूप से शराब बिक्री की जा रही है। सूचना पर थाना स्टाफ द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ा गया।

पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम विनोद कुमार बांधे, उम्र 29 वर्ष, निवासी शीतला पारा, भिलाई बताया। आरोपी के कब्जे से एक नायलॉन झोले में रखी 34 पौवा देशी मसाला शराब (प्रत्येक 180 एमएल) कुल लगभग 12 बल्क लीटर, कीमत 3400 रुपये जप्त किया गया।

आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 171/2026 धारा 34(2) छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विधिवत गिरफ्तार किया गया तथा न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।

▪️ घटना स्थल :

बावर स्टेडियम के पास, पीपल पेड़ के नीचे, भिलाई

▪️ आरोपी का नाम :

1. विनोद कुमार बांधे, उम्र 29 वर्ष, निवासी शीतला पारा, भिलाई

▪️ जप्त सामग्री :

1. 34 पौवा देशी मसाला शराब (प्रत्येक 180 एमएल)
2. कुल मात्रा लगभग 12 बल्क लीटर
3. कुल कीमत लगभग 3400 रुपये

▪️ सराहनीय भूमिका :

उक्त कार्यवाही में थाना पुरानी भिलाई के आरक्षक बंटी सिंह (क्र. 648) एवं आरक्षक संजय मनहरे (क्र. 173) की सराहनीय भूमिका रही।

▪️ दुर्ग पुलिस की अपील :

दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि अवैध शराब बिक्री एवं अन्य अवैध गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को दें। कानून का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

https://jantakikalam.com 

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button