अन्‍यछत्तीसगढ़भिलाई

एस.एम.एस.-2 विभाग में स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत व्यापक स्वच्छता अभियान आयोजित…

सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र के स्टील मेल्टिंग शॉप-2 विभाग में 16 से 31 मार्च 2026 तक मनाए जा रहे स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत 28 मार्च 2026 को एक व्यापक स्वच्छता अभियान एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य कार्यस्थल पर स्वच्छता एवं सुरक्षित कार्य वातावरण को बढ़ावा देना तथा कर्मचारियों में स्वच्छता के प्रति सतत जिम्मेदारी की भावना को प्रोत्साहित करना था।

इस अवसर पर विभागीय परिसर में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने एवं सामूहिक सहभागिता को प्रोत्साहित करने हेतु विभिन्न गतिविधियां संपन्न की गईं। कार्यक्रम में मुख्य महाप्रबंधक (एस.एम.एस.-2) एस.के. घोषाल, महाप्रबंधक एस.के. देबसिकदर, महाप्रबंधक सौरभ जैन, महाप्रबंधक एवं विभागीय सुरक्षा अधिकारी बिनितोष बाला, महाप्रबंधक एस.पी. द्विवेदी, महाप्रबंधक दिनेश अग्रवाल, महाप्रबंधक एन.के. गंगवाल, महाप्रबंधक बालम सिंह, महाप्रबंधक आई.पी. मिश्रा, महाप्रबंधक जी. रविकांत, महाप्रबंधक एस.के. मलिक, उप महाप्रबंधक वाय.के. साहु, उप महाप्रबंधक नितिन अग्निहोत्री, सीजीएम सचिवालय से संबंधित अधिकारी, जूनियर इंजीनियर संजीव सिंह सहित बड़ी संख्या में अधिकारी, कर्मचारी एवं ठेका श्रमिक उपस्थित रहे।

इस अवसर पर वरिष्ठ अधिकारियों ने अपने संबोधन में स्वच्छता के महत्व पर प्रकाश डालते हुए सभी को अपने कार्यस्थल एवं आसपास के क्षेत्र को स्वच्छ बनाए रखने हेतु प्रेरित किया। स्वच्छता को केवल एक अभियान न मानकर दैनिक कार्य संस्कृति का अभिन्न हिस्सा बनाने पर बल दिया।

उन्होंने कहा कि स्वच्छ एवं सुव्यवस्थित कार्यस्थल न केवल उत्पादकता को बढ़ाता है, बल्कि औद्योगिक सुरक्षा मानकों को भी सुदृढ़ करता है। इसके उपरांत सभी उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों एवं ठेका श्रमिकों ने स्वच्छता बनाए रखने हेतु सामूहिक शपथ ली। इसके पश्चात एस.एम.एस.-2 परिसर एवं उसके आसपास के क्षेत्र में व्यापक सफाई अभियान चलाया गया, जिसमें सभी ने सक्रिय सहभागिता निभाई।

कार्यक्रम के सफल आयोजन में मानव संसाधन विभाग की ओर से उप प्रबंधक (एचआर-स्टील जोन-2) सिकन्दर इंदोरिया एवं अतिरिक्त श्रम कल्याण अधिकारी रविन्द्र कुमार ठाकुर का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम के दौरान ‘स्वच्छता ही सेवा’ के संदेश को दोहराते हुए सभी उपस्थितजनों को अपने-अपने कार्यस्थल, आसपास के क्षेत्र एवं सार्वजनिक स्थानों को स्वच्छ रखने हेतु प्रेरित किया गया।

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

https://jantakikalam.com 

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button