
दुर्ग – राष्ट्रीय सर्व ब्राह्मण समाज की प्रदेश संगठन की बैठक प्रदेश कार्यालय रायपुर में आयोजित हुई बैठक का शुभारंभ भगवान परशु राम जी की तेल चित्र में माल्यार्पण कर किया गया,बैठक की अध्यक्षता ललित मिश्रा राष्ट्रीय अध्यक्ष ने किया,एवं बैठक का संचालन राष्ट्रीय महासचिव शशि कांत तिवारी ने किया, बैठक मे संगठनात्मक रूप से दुर्ग, बेमेतरा, और अंबिकापुर जिला संगठन मजबूत करने की खासकर चर्चा हुई।
और यह भी तय हुआ कि छत्तीसगढ़ में निवासरत ब्राह्मण बन्धुओं जो कि है उन्हें संगठन से जोड़ने, एवं घर घर जाकर जनसंपर्क कर उन्हें जोड़ने का कार्य अब राष्ट्रीय सर्व ब्राह्मण समाज मुख्य रूप से करेगा, साथ ही ब्राह्मण बन्धुओं की जनगणना भी पूरे प्रदेश भर में की जाएगी , ब्राह्मण विशेषता सरयू पारीण, कान्यकुब्ज, बंगाली, तेलुगु,महाराष्ट्रीयन,तेलुगु, तमिल, उत्कल, उत्तरांचल,मैथिल, राजस्थानी गौंड ब्राह्मण, गुजराती ब्राह्मण, बुंदेल खंड, नर्मदा आंचलिक ब्राह्मण, सहित वे सभी ब्राह्मण बन्धुओं की जानकारी एकत्रित जनगणना के माध्यम से राष्ट्रीय सर्व ब्राह्मण समाज के पदाधिकारी एवं सदस्य गण करेंगे।
ऐसा राष्ट्रीय अध्यक्ष ललित मिश्रा ने कहा, इसका उद्देश्य सभी ब्राह्मणों को एक मंच पर लाना है, ललित मिश्रा ने कहा कि ब्राह्मण समाज सदैव देश, समाज हित की बात करता चला आ रहा है और सारे समाज की हित बात और सोच की धारणा रख कर कार्य करता है और वर्तमान परिवेश में कुछ ऐसे तत्व है।
जो इसे दूसरा रूप देना चाह रहे हैं लेकिन ब्राह्मण समाज इसका भी जवाब दे देना जानता है और केंद्र सरकार से निवेदन करता है की वो यूजीसी कानून वापस ले और सामाजिक सद्भभाव को दृष्टि गत रखते हुए इस पर गौर करते हुवे इसे तत्काल वापस ले, ऐसी मांग करता है।
बैठक को राष्ट्रीय महासचिव शशि कांत तिवारी ने सभी जिला अध्यक्ष एवं जिला संगठन को कहा कि अप्रैल माह में सभी जिलों मे भगवान परशु राम जी की जयंती मनाई जाए, शोभा यात्रा, पूजा अर्चना किया जाए, बैठक में बेमेतरा, दुर्ग, अंबिकापुर, संगठन को मजबूती प्रदान करने हेतु सांगठनिक नियुक्ति की गई।
बेमेतरा जिला अध्यक्ष शिरीष शर्मा को जिला महासचिव आशीष तिवारी,दुर्ग संभाग महासचिव सूर्य प्रकाश शर्मा, सरगुजा संभाग महासचिव डॉ सुशील मिश्रा, बेमेतरा जिला अध्यक्ष, डॉ शिवेंद्र त्रिपाठी,जिला उपाध्यक्ष जेवरा,जिला उपाध्यक्ष ,देवकर, किशोर दुबे,विनायक धर दीवान, विशेष आमंत्रित सदस्य, संगठन सचिव अश्विनी तिवारी,कुसमी, प्रवीण शर्मा , देवसरा भिम्बोरी, युवा मंच अध्यक्ष पंडित कान्हा दुर्ग जिला महासचिव डॉ आलोक मिश्रा,
युवा मंच प्रदेश प्रचार प्रसार सचिव राकेश शर्मा, भिलाई, , दुर्ग संभाग सचिव पुरुषोत्तम तिवारी, ब्लॉक अध्यक्ष धमधा डॉ एन के तिवारी, ब्लॉक अध्यक्ष अहिवारा शेष नारायण शर्मा, दुर्ग जिला सचिव राजा शर्मा, आशीष पांडे, जिला उपाध्यक्ष दुर्ग योगेश कृष्ण तिवारी, जिला सचिव दुर्ग अजय शर्मा, एवं रायपुर शहर सचिव अंकित शर्मा, महिला मंच अध्यक्ष पूजा शर्मा, की नियुक्ति की गई, बैठक संचालन शिरीष शर्मा एवं आभार प्रदर्शन प्रदेश उपाध्यक्ष लेख मणि पांडे ने किया।
संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे




