छत्तीसगढ़दुर्ग

दुर्ग पुलिस ने अंधे कत्ल की गुत्थी को 12 घंटे से कम समय में सुलझाया गया ,हत्या करने वाला आरोपी गिरफ्तार…

दुर्ग – मुख्य बिंदु

उपरोक्तानुसार थाना रानीतरई क्षेत्रांतर्गत ग्राम केंवरा में खेत में पानी डालने की बात को लेकर उत्पन्न रंजिश के कारण आरोपी द्वारा प्रार्थी पक्ष के व्यक्ति पर धारदार हथियार से प्राणघातक हमला किया गया, जिससे उसकी मृत्यु हो गई।

संक्षिप्त विवरण

दिनांक 21.02.2026 को ग्राम केंवरा स्थित खेत में एक व्यक्ति के मृत अवस्था में पड़े होने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना पर थाना रानीतरई पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची। प्रारंभिक जांच में मृतक अमर सिंह साहू के सिर एवं गर्दन पर गंभीर चोट पाई गई। जांच में पाया गया कि खेत में पानी डालने की बात को लेकर आरोपी एवं मृतक के बीच पूर्व से विवाद चल रहा था।

मामले में अपराध क्रमांक 21/2026 धारा 103 BNS के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। साक्ष्य संकलन, घटनास्थल निरीक्षण एवं तकनीकी विश्लेषण के आधार पर संदेही मोहन लाल सिन्हा, उम्र 48 वर्ष, निवासी ग्राम केंवरा, थाना रानीतरई, जिला दुर्ग को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में अपराध स्वीकार करने पर विधिवत गिरफ्तार किया गया।

▪️घटना का कारण :

खेत में पानी डालने की बात को लेकर पुरानी रंजिश।

घटना स्थल

ग्राम केंवरा स्थित कृषि खेत, थाना रानीतरई, जिला दुर्ग।

आरोपी का नाम

1. मोहन लाल सिन्हा, उम्र 48 वर्ष, निवासी ग्राम केंवरा, थाना रानीतरई, जिला दुर्ग
जप्त सामग्री
1. एक धारदार हथियार

सराहनीय कार्य

उक्त कार्यवाही में एसआईयू टीम प्रभारी उपनिरीक्षक प्रमोद हरिश, थाना प्रभारी रानीतरई निरीक्षक कमल सिंह, उपनिरीक्षक दिनेश राठौर, सहायक उपनिरीक्षक श्याम सिंह, प्रधान आरक्षक तिलक साहू, आरक्षक नरेन्द्र वर्मा, तथा अन्य स्टाफ की सक्रिय एवं सराहनीय भूमिका रही।

दुर्ग पुलिस की अपील

दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि आपसी विवादों का समाधान कानूनी माध्यम से करें एवं कानून अपने हाथ में न लें। किसी भी आपराधिक गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें। दोषियों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

https://jantakikalam.com

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button