
सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएँ विभाग के अंतर्गत कार्यरत जवाहरलाल नेहरू चिकित्सालय एवं अनुसंधान केंद्र, सेक्टर-9 में 16 फरवरी 2026 को मुख्य चिकित्सा अधिकारी (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं) डॉ. उदय कुमार की अध्यक्षता में ‘कर्म शिरोमणि’ पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का उद्देश्य चिकित्सा विभाग में कार्यरत कर्मियों के उत्कृष्ट कार्य, कर्तव्यनिष्ठा, रोगी-सेवा के प्रति समर्पण तथा संस्थान की गुणवत्ता उन्नयन में उनके उल्लेखनीय योगदान को सम्मानित करना था। इस अवसर पर श्रीमती शोभा सिंह, ए.एन.एस.; लुकेन्द्र कुमार तारम, वरिष्ठ एम.टी.ए.; तथा आदित्यन एम., कनिष्ठ स्टाफ नर्स (नर्सिंग प्रशासन) को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन, अनुकरणीय कार्यसंस्कृति एवं रोगी-हितैषी दृष्टिकोण के लिए ‘कर्म शिरोमणि’ पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं) डॉ. उदय कुमार ने पुरस्कृत कर्मियों को बधाई दी। उन्होंने आगे भी उत्कृष्ट सेवा परंपरा को निरंतर आगे बढ़ाने, रोगी-केंद्रित सेवाओं, समयबद्ध उपचार, संवेदनशील व्यवहार एवं टीम भावना के साथ कार्य करने का आह्वान किया।
समारोह में उपस्थित अन्य वरिष्ठ चिकित्सकों ने भी सभी पुरस्कृत कर्मियों को बधाई दी। कार्यक्रम में उप प्रबंधक (नर्सिंग प्रशासन) श्रीमती शैला अब्राहम, सहायक प्रबंधक (मानव संसाधन–चिकित्सा) श्रीमती शिबा थॉमस तथा मानव संसाधन विभाग एवं चिकित्सा विभाग के अन्य कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे




