छत्तीसगढ़भिलाई

हुड़को से अवैध अतिक्रमण हटाने की गई कार्यवाही…

भिलाईनगर। नगर पालिक निगम भिलाई क्षेत्रांतर्गत शहर को कब्जा मुक्त बनाने लगातार अभियान चलाया जा रहा है। निगम आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय ने जोन आयुक्तों को निर्देशित किये है कि कहीं भी सड़क किनारे, नालियों एवं अन्य स्थल पर अवैध अतिक्रमण पाया जाता है, तो तत्काल अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही की जावें।

आज जोन-5 अंतर्गत मुख्य सड़क मार्ग पर अनाधिकृत स्थान पर किये गये अतिक्रमण को जे.सी.बी. से हटाने की कार्यवाही की गई। साथ ही सड़क किनारे अवैध रूप से पैथालाजी लैब का बोर्ड लगाया गया था, बढ़ते सड़क दुर्घटना को देखते हुए बोर्ड को हटाया गया।

कार्यवाही के दौरान सहायक राजस्व अधिकारी अनिल मेश्राम, दुर्योधन साहू, गणित बघेल, टेकराम हरिन्द्रवार, विनोद यादव, गेंद प्रसाद सहित राजस्व विभाग व स्वास्थ्य विभाग के अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

https://jantakikalam.com

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button