सहकार भारती का स्थापना दिवस भिलाई-दुर्ग में उत्साहपूर्वक मनाया गया…

सहकार भारती भिलाई दुर्ग द्वारा सहकार भारती का स्थापना दिवस शनिवार को सरस्वती शिशु मंदिर सेक्टर 4 में मनाया गया इस अवसर पर सहकार भारती प्रदेश संगठन महामंत्री कनीराम जी,डॉ लक्ष्मी कांत द्विवेदी पूर्व अध्यक्ष प्रदेश सहकार भारती,रोशन ताम्रकार प्रदेश कोषाध्यक्ष , प्रमुख रूप से उपस्थित थे।
कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता की तेल चित्र,एवं संस्थापक स्वर्गीय लक्ष्मण राव ईनामदार की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर प्रारंभ किया गया, सहकार गीत की प्रस्तुति कांति वर्मा द्वारा प्रस्तुत किया गया,मुख्य अतिथि का स्वागत राकेश शुक्ला, परवीन बानो, कांति वर्मा ने पुष्प गुच्छ भेट कर किया।
स्थापना दिवस पर कनीराम जी सहकार भारती प्रदेश संगठन महामंत्री ने संबोधित करते हुए कहा कि पूरे देश में सहकारिता के क्षेत्र में मात्र कार्य करने वाली एक मात्र संगठन सहकार भारती ही वो आर्थिक समृद्धि के साथ साथ लोगो के बीच आर्थिक आत्मनिर्भर बनाने का कार्य करती हैं।
आज अंतर राष्ट्रीय सहकारिता वर्ष पूरा विश्व जगत मना रहा है ऐसे में देश के लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने अलग से सहकारिता मंत्रालय बना कर देश के सम्माननीय गृह मंत्री अमित शाह जी को इसकी जिम्मेदारी सौंपी है और आज इसके परिणाम भी अच्छे और सकारात्मक दिखने चालू हो गए हैं।
सहकारिता को जन जन तक कैसे लोगो तक पहुंचाए और प्रभावी रूप से इसे धरातल पर लाए , इस पर ध्यान देने की आवश्यकता है, कॉपरेटिव, स्व सहायता समूह, मत्स्य प्रकोष्ठ, उपभोक्ता भंडार, बैंक, बुनकर, गृह निर्माण, जैसे अनेक प्रकार की सहकारिता को इस क्षेत्र में बढ़ाने हेतु कार्य करना जरूरी है, और छत्तीस गढ़ के स्वभाव में ही सहकारिता है, सहकार से समृद्धि तक कैसे कार्य योजना आज हम सभी को बनानी है, इसके लिए सभी को मिल जुल कर कार्य करना है।
आज गुजरात, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश,कर्नाटक,आंध्र, प्रदेश में सहकारी कार्य बहुत अच्छे तरीके से चल रहे हैं, महिलाओं को संगठित करने के उद्देश्य से प्रदेश स्तरीय मार्च महीने में एक प्रभावी और अच्छा सम्मेलन भिलाई में आयोजित किया जाएगा जिसमें प्रदेश भर की सहकार भारती की महिला कार्यकर्ता की सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी, चूंकि मातृ शक्ति के अंदर कुछ करने की खासकर सहकारिता और मिलजुलकर कार्य करने की विशेषता रहती हैं, स्थापना दिवस पर सभी को बधाई शुभ कामना दी।
कार्यक्रम को डॉ लक्ष्मी कांत द्विवेदी पूर्व अध्यक्ष ने संबोधित करते हुए कहा कि आज सहकारिता को जन जन तक पहुंचाए इसे एक आंदोलन का रूप दे, और अंतरराष्ट्रीय सहकारिता वर्ष में इसे हम सब साथ मे कार्य करने का संकल्प लें, ऐसी बात रखी, कार्यक्रम को डॉ अग्रांशु द्विवेदी, रोशन ताम्रकार ने भी संबोधित किया, कार्य क्रम के अंत मातृ शक्ति से सहकारिता पर विचार विमर्श किया, कार्यक्रम का संचालन दीपक मिश्रा संयोजक ने किया,आभार प्रदर्शन राकेश शुक्ला ने मंत्र केसाथ किया।
कार्य क्रम में मुख्य रूप से दिनेश मिश्र, शंकर लाल देवांगन, कांति वर्मा,अग्रांशु द्विवेदी, डॉ अनुज नारद, स्वीटी कौशिक, लक्ष्मी नारायण विश्वा, रमेश शर्मा, प्रताप बनर्जी, अरुण पंडा, गिरधर सोनी पेक्स अध्यक्ष, अभिनव गुप्ता, टी आर कन्नौजी,मनोज ठाकरे , हरीश साहू, परवीन बानो, ज्योति सोनी, गजा नंद बंछोर, बबीता केला, स्मिता दौड़के, पार्षद, चंद्र किरण मिश्रा, प्रीति मालवीय, अंजलि पांडे, हितेश्वरी साहू, सरोज सिंह, प्रतिभा शर्मा, साबुज देवी,अनुपमा शुक्ला, कंचन देवी, के गणपति, रबिंद्र साहू, नरेश चौरी, दिलीप सिंह, प्रवीण पाण्डे, योगेन्द्र दौड़के, रतन ताम्रकार, ईश्वर लाल देवांगन महेंद्र सिंह प्रतिभा सिंह रजनी राव उपस्थित थे।
संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे




