chhattisgarhअपराधछत्तीसगढ़दुर्ग

दुर्ग सिटी कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ब्याज के पैसों के विवाद में हुई हत्या, फरार आरोपी भी गिरफ्तार…

दुर्ग/ मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थिया वी. रानी सोनी पति वेदुरवाडा संतोष आचारी उम्र 46 वर्ष पता शीतला नगर वार्ड 5 थाना सिटी कोतवाली दुर्ग थाना उपस्थित आकर जुबानी रिपोर्ट दर्ज करायी कि उसका पति वेदुरवाडा संतोंष आचारी सोना चादी एवं ब्याज पर रूपये देने का काम करता था, दादू सोनी को उसके पति ने कुछ रूपये दिया था, जो काफी दिनों से वापस नहीं कर रहा था ।
इसी बात को लेकर दोनों के बीच कई बार विवाद हुआ था।. दिनांक 07.11.2025 को करीब 03.00-04.00 बजे प्रार्थिया के पति ने फोन कर बताया कि दादू सोनी से पैसा मांगने की बात पर विवाद हो गया है। दादू सोनी का लडका अपने साथी को लेकर इसी बात को लेकर वाद विवाद किया है, सुबह करीब 07.00 बजे हास्पिटल से फोन आया कि संतोष आचारी का हत्या हो गया है कि प्रार्थिया की रिपोर्ट पर जांच पर अपराध क्रमांक 567/2025 धारा 103(1), 331(8), 111(2)(ए) बीएनएस का अपराध पंजीबंध्द कर विवेचना में लिया गया।
विवेचना के दौरान घटना स्थल निरीक्षण एवं मौका जांच पर एवं आसपास पुछताछ करने पर घटना कारित कियेे आरोपीगणो की पता तलाश की जा रही थी कि आरोपी चैत्रराम सोनी उर्फ दादू, मनीष सोनी, तरूण सोनी, शिवा सोनी, अनिल कुमार यादव, हिरा सोनी, अमन उर्फ टिकेन्द्र तिवारी, राहुल ढीमर, घनश्याम ढीमर, योगेश ठाकुर को हिरासत मे ंलेकर पुछताछ करने पर उक्त जुर्म कारित करना स्वीकार करने पर आरोपीगणों से घटना में प्रयुक्त आलाजरब को जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया।
आरोपीगणो को दिनांक 08.11.2025 के विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजी गई है। प्रकरण की विवेचना के दौरान दिनांक 15.01.2026 को मुखबीर से सूचना मिली कि प्रकरण के फरार आरोपी धनराज सेन उर्फ धन्नु शिवनाथ नदी शिव मंदिर के पास है जिसे घेराबंदी कर पुलिस अभिरक्षा में लेकर पूछताछ करने पर अपना नाम धनराज सेन उर्फ धन्नु पिता स्व. रामनारायण सेन उम्र 28 साल निवासी ढीमर पारा दुर्ग थाना व जिला दुर्ग (छ0ग0) बताया जो उक्त जुर्म कारित करना स्वीकार करने पर विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया। प्रकरण का एक अन्य फरार आरोपी अर्पित सिंह का पता तलाश जारी है।
नाम आरोपीगण:-
01. चैत्रराम सोनी उर्फ दादू पिता साकिन सदर बाजार ब्राम्हण पारा वार्ड न0 32 दुर्ग
02. मनीष सोनी साकिन सदर बाजार अरिहंत भवन के बाजू गली वार्ड न0 32
03. तरूण सोनी सदर बाजार वार्ड न0 32
04. शिवा सोनी पिता गौरी पारा जयश्री मील के पिछे वार्ड न0 33 दुर्ग
05. अनिल कुमार यादव वार्ड न0 5 दुर्ग
06. हिरा सोनी साकिन सदर बाजार वार्ड न0 32 दुर्ग
07. अमन उर्फ टिकेन्द्र तिवारी साकिन कातस्य पारा पंचमुखी मंदिर के पिछे वार्ड न0 6 दुर्ग
08. राहुल ढीमर साकिन ढीमर पारा वार्ड न0 32 दुर्ग
09. घनश्याम ढीमर साकिन ढीमर पारा वार्ड न0 32 हनुमान मंदिर के पास दुर्ग
10. योगेश ठाकुर साकिन अपपुरा वार्ड न0 34 दुर्ग थाना सिटी कोतवाली दुर्ग जिला-दुर्ग (छ0ग0)
11. धनराज सेन उर्फ धन्नु पिता स्व. रामनारायण सेन उम्र 28 साल निवासी ढीमर पारा दुर्ग थाना व जिला दुर्ग (छ0ग0)

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

https://jantakikalam.com

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button