छत्तीसगढ़दुर्गभिलाई

भिलाई विधायक से सौजन्य मुलाक़ात, नववर्ष की दी शुभकामनाएँ…

हैवी ट्रांसपोर्ट कम्पनी के डायरेक्टर एवं सर्व समाज कल्याण समिति के अध्यक्ष तथा #परिवारइंदर के प्रमुख  इंद्रजीत सिंह ‘छोटू’ के नेतृत्व में समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने भिलाई नगर के विधायक देवेंद्र यादव जी से सौजन्य मुलाक़ात की। इस अवसर पर सभी ने विधायक को नववर्ष की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित कीं।

मुलाक़ात के दौरान सामाजिक सरोकारों, जनहित के विषयों एवं आगामी नववर्ष में समाज कल्याण से जुड़े कार्यों को लेकर सकारात्मक चर्चा भी हुई। विधायक देवेंद्र यादव जी ने समिति द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्यों की सराहना करते हुए भविष्य में हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया।

इस अवसर पर सर्व समाज कल्याण समिति के महासचिव मलकीत सिंह, उपाध्यक्ष जोगा राव, शाहनवाज़ कुरैशी, महेंद्र सिंह, निर्मल सिंह ‘निम्मे’, रमन राव, पवन पांडेय, इंद्रजीत सिंह ‘चिंटू’, बलजीन्दर सिंह बिल्ला, वाजीद अंसारी, सुनील यादव, सोम सिंह, यशराज सिंह सहित समिति के अनेक पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

https://jantakikalam.com

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button