
दुर्ग। दिनांक 03.01.2026 को एक अज्ञात महिला द्वारा आत्महत्या करने की नीयत से शिवनाथ नदी में कूदने की सूचना डीपीसीआर को प्राप्त हुई। सूचना मिलते ही दुर्ग थाना क्षेत्र अंतर्गत डायल 112 के चीता-2 वाहन को तत्काल इवेंट प्रदान किया गया।
डायल 112 की टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए घटनास्थल पर पहुंचकर देखा गया कि पूनम श्रीवास्तव, उम्र 40 वर्ष, निवासी मोहन नगर, थाना क्षेत्र दुर्ग, आत्महत्या करने की नीयत से शिवनाथ नदी में छलांग लगा चुकी थी।
डायल 112 के स्टाफ की तत्परता एवं साहसिक प्रयास से महिला को सुरक्षित रूप से बचाया गया तथा समुचित समझाइश के उपरांत उसे उसकी माता एवं भाई के सुपुर्द किया गया।
पुलिस की अपील
दुर्ग पुलिस नागरिकों से अपील करती है कि किसी भी आपात स्थिति में तुरंत डायल 112 पर संपर्क करें। समय पर दी गई सूचना से बहुमूल्य जीवन की रक्षा संभव है।
संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे




