
दुर्ग। सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने, यातायात नियमों के अनुपालन को सुदृढ़ करने तथा आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा वर्ष 2025 में जिले भर में “ऑपरेशन सुरक्षा” के अंतर्गत व्यापक, सतत एवं सघन अभियान संचालित किया गया।
वर्ष 2025 (जनवरी से दिसंबर) के दौरान की गई प्रमुख कार्यवाही :
• बिना हेलमेट वाहन चलाने पर : 20235 चालान
• बिना सीट बेल्ट वाहन चलाने पर : 7,238 चालान
• रैश ड्राइविंग के प्रकरण : 1685
• ड्रिंक एंड ड्राइव के प्रकरण : 1370
• काली फिल्म : 181
• माल वाहक वाहन में सवारी : 378
• अन्य यातायात उल्लंघन सहित : 90913
• कुल चालान : 1,22, 000

*न्यायालयीन कार्यवाही एवं अर्थदंड :*
• ड्रिंक एंड ड्राइव प्रकरणों में न्यायालय द्वारा कुल ₹1,39,99,800/- का अर्थदंड अधिरोपित
• समस्त चालानी कार्यवाही के अंतर्गत वर्ष 2025 में कुल ₹3,83,61,900/- की राशि समन शुल्क
*वर्ष 2024 की तुलना में चालानी कार्यवाही की स्थिति :*
• वर्ष 2024 (जनवरी–दिसंबर) में कुल चालान : 60,215
• वर्ष 2024 में कुल समन शुल्क : ₹1,97,14,000/-
• वर्ष 2025 में यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा वर्ष 2024 की तुलना में लगभग दोगुनी चालानी कार्यवाही की गई
*सड़क दुर्घटनाओं एवं मृत्यु दर पर सकारात्मक प्रभाव :*
• दुर्घटना संभावित क्षेत्रों (ब्लैक/ग्रे स्पॉट) में स्थिति :
▫️वर्ष 2024 में ब्लैक स्पॉट पर मृत्यु : 23
▫️वर्ष 2025 में ब्लैक स्पॉट पर मृत्यु : 03
*नववर्ष के अवसर पर विशेष अभियान (दिनांक 31.12.2025) :*
• नववर्ष को दृष्टिगत रखते हुए जिले भर में विशेष पेट्रोलिंग टीम गठित कर बैरिकेड्स के माध्यम से सघन चेकिंग
• बिना हेलमेट : 165
• ड्रिंक एंड ड्राइव : 31
• रैश ड्राइविंग : 14
• बिना सीट बेल्ट : 38
• ओवर स्पीडिंग : 25
• अन्य प्रकरण सहित कुल चालान : 366
• कुल समन शुल्क: ₹86,400/-
• ड्रिंक एंड ड्राइव प्रकरणों में वाहन जप्त कर प्रकरण न्यायालय प्रेषित
यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा संचालित ऑपरेशन सुरक्षा के परिणामस्वरूप जिले में यातायात अनुशासन में उल्लेखनीय सुधार दर्ज किया गया है, जिसके फलस्वरूप सड़क दुर्घटनाओं एवं दुर्घटना जनित मृत्यु दर में स्पष्ट कमी आई है।
अपील:-
यातायात पुलिस दुर्ग आम नागरिकों से अपील करती है कि वे स्वयं की तथा अपने परिवार की सुरक्षा को सर्वोपरि रखते हुए हेलमेट एवं सीट बेल्ट का अनिवार्य उपयोग करें, नशे की अवस्था में वाहन न चलाएं, गति सीमा का पालन करें तथा यातायात नियमों का पूर्णतः पालन कर सुरक्षित, अनुशासित एवं जिम्मेदार नागरिक बनने में सहयोग प्रदान करें।
संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे




