छत्तीसगढ़दुर्ग

आरक्षक के परिवार को पुलिस सैलरी पैकेज (पी.एस.पी) का मिला लाभ…

दुर्ग – वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, दुर्ग, एसबीआई के क्षेत्रीय प्रबंधक रूपक मंडल, सेक्टर-01 भिलाई तथा *एसबीआई शाखा आदर्श नगर, जिला दुर्ग के शाखा प्रबंधक श्रीमती विनिता कोसरिया के द्वारा स्वर्गीय आरक्षक क.776 विक्रम सिंह, जिला पुलिस बल दुर्ग के नामिनी माताजी श्रीमती सरोज ठाकुर को 1 करोड़ रूपये का चेक सौंपा गया*।

आरक्षक क्र.776 विक्रम सिंह, पुलिस विभाग जिला दुर्ग में कार्यरत थे, जिनका दिनांक 04.05.2025 को दुर्घटना में असामयिक निधन हो गया। पुलिस विभाग द्वारा *एसबीआई से पुलिस सेलरी पैकेज के अंतर्गत सकल बीमा कवरेज का एम.ओ.यू. किया गया है*, जिसके अंतर्गत दुर्घटना मे पुलिस कर्मी की मृत्यु होने पर आज दिनांक 22.12.2025 को *वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक,

दुर्ग विजय अग्रवाल, एसबीआई के क्षेत्रीय प्रबंधक रूपक मंडल, सेक्टर-1 भिलाई तथा एसबीआई शाखा आदर्श नगर, जिला दुर्ग के शाखा प्रबंधक श्रीमती विनिता कोसरिया की उपस्थिति* में दुर्घटना में मृत आरक्षक क्र. 776 विक्रम सिंह, जिला दुर्ग की नामिनी माताजी श्रीमती सरोज ठाकुर को मिला 1 करोड़ रूपये का चेक सौपा गया।

*भारतीय स्टेट बैंक द्वारा पुलिस सेलरी पैकेज के अंतर्गत दुर्घटना के कारण मृत्यु, स्थायी पूर्ण विकलांगता या स्थायी आंशिक विकलांगता होने पर पृथक-पृथक राशि दिए जाने का प्रावधान किया गया है*। ‎

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

https://jantakikalam.com

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button