अपराधछत्तीसगढ़दुर्ग

Durg Police Action: फरार वारंटियों की धरपकड़, एक ही दिन में 66 आरोपी गिरफ्तार…

दुर्ग – जिले के थानों में पंजीबद्ध प्रकरणों में न्यायालयों से जारी स्थायी एवं गिरफ्‌तारी वारण्ट के फरार आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु दिनांक 12.12.2025 की प्रातः गश्त में अभियान चलाया गया। कौमिंग गश्त में 26 स्थायी वारण्टियों एवं 40 गिरफ्‌तारी वारण्टियों को गिरफ्तार किया गया l

जिसमें स्थायी थाना दुर्ग में 4, पुरानी भिलाई, जामुल, स्मृति नगर व नंदिनी में 3-3, सुपेला, भिलाई नगर भिलाई भट्टी में 2-2, कुम्हारी, वैशाली नगर, मोहन नगर व अमलेश्वर में 1-1 वारंट तामील किया गया l उसी क्रम में गिरफ्तारी वारंट थाना निवाई में 6, छावनी व सुपेला में 5-5, दुर्ग में 4, मोहन नगर में 3, खुर्सीपार, वैशाली नगर, स्मृति नगर, भिलाई भट्टी, रानीतराई, अमलेश्वर व अंडा में 2-2, भिलाई नगर पुलगांव हुआ मचान दूर में 1-1 गिरफ्तारी वारंट तमिल किया गया l

इसी प्रकार जिले में कुल 66 वारंटियों को तामील कर सभी वारंटियों का फिंगरप्रिंट लेकर न्यायालय पेश किया गया है।

उक्त अभियान में जिले के समस्त थाना/चौकी प्रभारी के साथ ही उनके थाना/चौकी के बल को लगाया गया था, राजपत्रित अधिकारियों व्दारा लगातार मानिटरिंग की जा रही थी।

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

https://jantakikalam.com

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button