कैरियररोजगार

Railway Vacancy : रेलवे में 10वीं पास के लिए 1785 नौकरियां, iroms.com पर जाकर करें आवेदन…

Railway Vacancy : अगर आप 10वीं पास हैं और रेलवे में भर्ती का इंतजार कर रहे हैं, तो आपके लिए खुशखबरी है. दक्षिण-पूर्वी रेलवे ने 1785 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है. इसके लिए ऑनलाइन आवेदन 17 नवंबर से शुरू हो चुकी है. आप इस भर्ती के लिए आवेदन ऑफिशियल वेबसाइट iroms.com पर जाकर करना है.

इसके लिए आवेदन की अंतिम तिथि 17 दिसंबर है. इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए उम्मीदवारों को विभिन्न विभागों में अपरेंटिस पदों पर नियुक्त किया जाएगा.

अपरेंटिसशिप के लिए उम्र सीमा

उम्मीदवारों की न्यूनतम उम्र 15 साल और अधिकतम 24 साल होनी चाहिए.

एससी और एसटी कैटेगरी के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में 5 साल की छूट प्रदान की जाएगी. ओबीसी कैटेगरी के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में तीन साल की छूट दी जाएगी.

दिव्यांग उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में 10 वर्ष की राहत दी जाएगी.

अपरेंटिसशिप के लिए शैक्षणिक योग्यता

उम्मीदवारों को मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना चाहिए. 10वीं में कम से कम 50 फीसदी अंक होने चाहिए. इसके अलावा संबंधित ट्रेड में आईटीआई किया होना चाहिए.

अप्लीकेशन फीस

रेलवे की इस अपरेंटिसशिप के लिए आवेदन शुल्क 100 रुपये है. एससी, एसटी, दिव्यांग और महिला उम्मीदवारों के लिए आवेदन फ्री है.

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

https://jantakikalam.com

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button