अपराधछत्तीसगढ़भिलाई

नंदिनी नगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: तलवार लहराकर लोगों को धमकाने वाला युवक गिरफ्तार

22 वर्षीय युवक अमन समुद्रे गिरफ्तार, तलवारनुमा हथियार किया गया जप्त

दुर्ग जिले के थाना नंदिनी नगर पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए तलवारनुमा हथियार लेकर लोगों को डराने-धमकाने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान अमन समुद्रे (उम्र 22 वर्ष, निवासी रावण भाठा, शंकर नगर, थाना सुपेला) के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके पास से एक लोहे का तलवारनुमा हथियार बरामद किया है।

चंचल प्यूलस के पास फैला रहा था दहशत, पुलिस ने की घेराबंदी

घटना 10 नवंबर 2025 दोपहर 12:30 बजे की है जब आरोपी अमन समुद्रे नंदिनी टाउनशिप स्थित चंचल प्यूलस के पास हथियार लहराकर लोगों को धमका रहा था
सूचना मिलते ही थाना नंदिनी नगर पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और आरोपी को तलवार सहित गिरफ्तार कर लिया।

आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज, आरोपी भेजा गया जेल

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया
यह कार्रवाई अपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से की गई है।

नंदिनी नगर पुलिस की सतर्कता से टला संभावित हादसा

थाना नंदिनी नगर पुलिस की तत्परता और समय पर की गई कार्रवाई से किसी बड़ी घटना को टाल दिया गया।
पुलिस का कहना है कि इस तरह के अपराधियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी

दुर्ग पुलिस ने दी सख्त चेतावनी

दुर्ग पुलिस ने चेतावनी दी है कि सार्वजनिक स्थानों पर हथियार लहराने या लोगों को डराने की कोशिश करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।
ऐसी हर गतिविधि पर कानूनी कार्रवाई और गिरफ्तारी की जाएगी।

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

https://jantakikalam.com

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button