अपराधछत्तीसगढ़दुर्ग

ऑपरेशन विश्वास में बड़ी सफलता: भिलाई नगर पुलिस ने सब्जियों की आड़ में हो रही 2 क्विंटल गांजा तस्करी पकड़ी…

भिलाई पुलिस ने फिर मारी बड़ी कार्यवाही – ऑपरेशन विश्वास में बड़ी सफलता

नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे ऑपरेशन विश्वास अभियान के तहत भिलाई नगर पुलिस ने एक बार फिर बड़ी कार्रवाई करते हुए लगभग 2 क्विंटल गांजा जब्त किया
पुलिस ने बताया कि आरोपी सब्जियों की आड़ में गांजे की सप्लाई कर रहे थे

1 वर्ष से फरार आरोपी अब पुलिस की गिरफ्त में

पुलिस ने बताया कि यह मामला 08 फरवरी 2024 का है, जब एक पिकअप वाहन (क्रमांक OD14/V4975) में सब्जियों के नीचे गांजा छिपाकर उतई से सेक्टर-7 की ओर ले जाया जा रहा था।
उस वक्त वाहन चालक अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया था, लेकिन पुलिस ने वाहन से 1 क्विंटल 70 किलो 500 ग्राम गांजा बरामद किया था।
लगभग 1 वर्ष से फरार आरोपियों को पुलिस ने अब गिरफ्तार कर लिया है।

सब्जी के नीचे छिपाकर कर रहे थे नशे का धंधा

जांच के दौरान पुलिस ने वाहन मालिक राजीब कुमार नायक से पूछताछ की, जिसने अपने दो साथियों बुलू प्रधान और अनुज प्रधान के साथ मिलकर गांजा तस्करी करने की बात कबूल की।
आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(ख) के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।

ऑपरेशन में पुलिस की सक्रिय टीम की भूमिका

इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी जितेंद्र वर्मा, सहायक उप निरीक्षक पूर्ण बहादुर, प्रधान आरक्षक प्रेम सिंह, आरक्षक शहबाज खान, और आरक्षक त्रिलोक भाटी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में यह कार्रवाई नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान की एक महत्वपूर्ण सफलता मानी जा रही है।

गिरफ्तार आरोपी

  1. बुलू प्रधान (30 वर्ष) – सरायपाली, उड़ीसा

  2. अनुज प्रधान (35 वर्ष) – मुनमुंडा, उड़ीसा

  3. राजीब कुमार नायक (41 वर्ष) – राउरकेला, उड़ीसा

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

https://jantakikalam.com

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button