पिताजी व्यापार और व्यवहार में निपुण थे, उनके दिखाए रास्ते पर चल रहा हूं: इंद्रजीत सिंह…

भिलाई। शुक्रवार, 3 अक्टूबर को ट्रांसपोर्टर और समाजसेवी स्व. वीरा सिंह की छठवीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उनके सुपुत्र और एचटीसी के डायरेक्टर इंद्रजीत सिंह (छोटू) ने अपने पिताजी और दादाजी के संघर्षों को याद करते हुए कहा कि – “पिताजी व्यापार और व्यवहार दोनों में निपुण थे। मैं आज भी उनके दिखाए गए रास्ते पर चल रहा हूं।”
संघर्ष भरा बचपन और मददगार स्वभाव
-
स्व. वीरा सिंह का परिवार पंजाब से भिलाई तब आया जब बीएसपी प्लांट की नींव रखी जा रही थी।
-
बेहद साधारण जीवन से शुरुआत करते हुए उन्होंने कम उम्र से ही काम करना शुरू कर दिया।
-
गन्ना रस बेचने से लेकर गाय-भैंस पालने, जनरेटर चलाने और ट्रांसपोर्ट बिज़नेस तक – हर काम को ईमानदारी और मेहनत से किया।
-
वे मददगार स्वभाव के लिए भी जाने जाते थे और कहते थे – “भूखा कोई न जाए।”
ट्रांसपोर्ट बिज़नेस और समाज सेवा
-
खेती, गन्ना रस, दूध-घी की बिक्री के बाद धीरे-धीरे ट्रांसपोर्टिंग में कदम रखा।
-
दिन-रात मेहनत कर “हेवी ट्रांसपोर्ट कंपनी” (HTC) को देश के कई राज्यों तक पहुंचाया।
-
मजदूरों और जरूरतमंदों की मदद करना उनका जीवन का मूलमंत्र था।
पुण्यतिथि पर समाज को दिए उपहार
हर पुण्यतिथि पर समाज सेवा की परंपरा निभाई गई –
-
पहली पुण्यतिथि: नेहरू नगर गुरुद्वारा में 15 केवी सोलर सिस्टम
-
दूसरी पुण्यतिथि: हॉस्पिटल की सौगात
-
तीसरी पुण्यतिथि: डायलिसिस मशीन, मुफ्त इलाज
-
चौथी पुण्यतिथि: 15 दिव्यांगों को बैटरी ट्राईसाइकिल
-
पांचवीं पुण्यतिथि: खुर्सीपार गुरुद्वारा में वॉटर कूलर और सोलर सिस्टम
-
छठवीं पुण्यतिथि (2025): सर्व समाज को शव वाहन, दो बॉडी फ्रीजर और महिलाओं के लिए सिलाई मशीन वितरण
सर्व समाज कल्याण समिति का गठन
इस अवसर पर सर्व समाज कल्याण समिति की घोषणा भी की गई। यह समिति –
-
प्रतिभावान छात्रों और खिलाड़ियों की मदद
-
बेटियों की शादी
-
नशामुक्ति अभियान
-
सामाजिक और धार्मिक कार्यों
में सहयोग करेगी।
इंद्रजीत सिंह ने कहा कि समिति का काम अब सिर्फ सिख समाज तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि सर्व समाज के लिए किया जाएगा।
सर्व समाज के पदाधिकारियों का सम्मान
छठवीं पुण्यतिथि पर सर्व समाज के सभी पदाधिकारियों को शॉल पहनाकर सम्मानित किया गया।
संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे




