छत्तीसगढ़दुर्ग

छत्तीसगढ़ रजत जयंती 2025-26 अंतर्गत ग्रामीण अंचलों की संस्थाओं में मिलेट्स प्रदर्शनी व आयुर्वेद जागरूकता संबंधी कार्यक्रम…

दुर्ग / छत्तीसगढ़ रजत जयंती वर्ष 2025-26 के अंतर्गत जिला प्रशासन दुर्ग के निर्देशानुसार एवं जिला आयुष अधिकारी दुर्ग के मार्गदर्शन में आयुष विभाग दुर्ग द्वारा ’’हर दिन हर घर आयुर्वेद’’ थीम पर 01 से 21 सितम्बर 2025 तक विभिन्न प्रकार के आयुर्वेद जागरूकता संबंधी कार्यक्रम व गतिविधियां आयोजित किये जा रहे है

जिसके अंतर्गत आज विभाग के शहरी एवं अनेक संस्थाओं में मिलेट्स प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। साथ ही विशेष रूप से ग्रामीण अंचलों की संस्थाओं में 60 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों का विशेष ओ.पी.डी. आयोजित किया गया। मिलेट्स प्रदर्शनी में जौ, बाजरा, रागी, जैसे विभिन्न प्रकार के पोषक आहार रखे गये जिनका आहार के रूप में सेवन से शरीर में होने वाले लाभ के संबंध में विस्तृत जानकारियां दी गई।

जिसका लाभ अधिक से अधिक लोगों ने जानकारी लेकर उठाया तथा लियान जतन कार्यक्रम आयोजित करने वाले संस्थाओं में 60 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों का विशेष रूप से बी.पी व शुगर वात रोगो का परीक्षण कर औषधि वितरण किया गया।

सभी उपस्थित जनों को अन्य किसी भी स्वास्थ्य संबंधित जानकारी हेतु जिले के किसी भी आयुष संस्थाओं में संपर्क करने की सलाह दी गई। छत्तीसगढ रजत जयंती कार्यक्रम का सफल क्रियान्वयन हेतु जिला आयुष अधिकारी डॉ. दिनेश चंद्रवंशी द्वारा विभाग के समस्त संस्थाओं की निरंतर मानिटरिंग की जा रही है तथा अधिकारी एवं कर्मचारियों को सजगता पूर्वक अपने कर्तव्यों का पालन करने आदेशित किया गया हैं।

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

https://jantakikalam.com.

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button