छत्तीसगढ़दुर्गभिलाई

भिलाई इस्पात संयंत्र में ‘मिशन लक्ष्मी’ स्वास्थ्य शिविर एवं ‘नई चेतना’ संयुक्त कार्यक्रम आयोजित…

सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र के एचआरडी केन्द्र में 9 सितम्बर 2025 को महिला संविदा कर्मचारियों के लिए ‘मिशन लक्ष्मी’ स्त्री रोग स्वास्थ्य पहल के अंतर्गत एकदिवसीय स्वास्थ्य शिविर तथा ‘नई चेतना’ महिला अधिकार जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस कार्यक्रम का संयुक्त आयोजन जेएलएन चिकित्सालय एवं अनुसंधान केंद्र, बीएसपी के निगमित सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) विभाग, औद्योगिक संबंध विभाग तथा मानव संसाधन विभाग के सहयोग से किया गया। कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र के मुख्य अतिथि कार्यपालक निदेशक (एचआर) पवन कुमार थे।

विशिष्ट अतिथियों में मुख्य महाप्रबंधक (एचआर) संदीप माथुर, मुख्य महाप्रबंधक (नगर सेवाएं एवं सीएसआर) उत्पल दत्ता तथा मुख्य चिकित्सा अधिकारी (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं) डॉ. कौशलेंद्र ठाकुर शामिल रहे। इस अवसर पर जेएलएन चिकित्सालय एवं अनुसंधान केंद्र के वरिष्ठ चिकित्सकों, अधिकारियों और कर्मचारियों ने सक्रिय भागीदारी की। शिविर में कुल 95 महिला कर्मचारियों ने स्वास्थ्य परीक्षण कराया।

इस दौरान 95 रक्त के नमूने तथा 35 पैप स्मीयर टेस्ट किए गए। प्रतिभागियों के बीच क्विज प्रतियोगिता भी आयोजित हुई, जिसमें 25 विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। इसके अतिरिक्त हीमोग्लोबिन और ब्लड शुगर की जांच भी की गई। अपने उद्बोधन में कार्यपालक निदेशक (एचआर) पवन कुमार ने महिलाओं से स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने और निवारक देखभाल पर विशेष ध्यान देने का आग्रह किया।

उन्होंने कहा कि जागरूकता और समय पर परामर्श ही स्वस्थ और गरिमापूर्ण जीवन जीने का आधार है। साथ ही उन्होंने सभी महिलाओं से अपने बच्चों को शिक्षा के प्रति प्रेरित करने का आह्वान किया और कहा कि “शिक्षा के जरिए ही आपके बच्चे अपने सपनों की उड़ान भर पाएंगे।”

शिविर के दौरान संविदा महिला कर्मचारियों को जागरूक करने के लिए विभिन्न विषयों पर विशेषज्ञ सत्र आयोजित किए गए। डॉ. शुभस्मिता ने बाल स्वास्थ्य एवं टीकाकरण पर, डॉ. निशा ठाकुर ने प्रजनन स्वास्थ्य, कैंसर जागरूकता एवं मासिक धर्म स्वच्छता पर तथा सुश्री पारोमिता दासगुप्ता ने संतुलित आहार एवं स्वस्थ जीवनशैली पर व्याख्यान दिया।

‘नई चेतना’ पहल के अंतर्गत महिला कर्मचारियों को उनके कानूनी अधिकारों, समय पर वेतन भुगतान, वैधानिक प्रावधानों, कार्यस्थल पर स्वास्थ्य एवं सुरक्षा, तथा सुरक्षित और गरिमापूर्ण कार्य वातावरण की जानकारी दी गई। कार्यक्रम का संचालन सहायक प्रबंधक (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं) सुश्री लता मिश्रा ने किया।

स्वागत भाषण महाप्रबंधक (एचआर, एनडब्ल्यू एंड ईएस) जेएन ठाकुर और सहायक प्रबंधक (ओबीजी) सुश्री शशि सिंह द्वारा प्रस्तुत किया गया। अंत में धन्यवाद ज्ञापन उप-महाप्रबंधक (सीएसआर) श्रीमती अपर्णा चंद्रा ने किया। इस पहल को वरिष्ठ अधिकारियों का विशेष सहयोग और मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।

इनमें कार्यपालक निदेशक (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं) डॉ. रविन्द्रनाथ एम., मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. वीनीता द्विवेदी, डॉ. कौशलेंद्र ठाकुर, डॉ. एस. मुखर्जी, डॉ. उदय कुमार, तथा अतिरिक्त मुख्य चिकित्सा अधिकार (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं) डॉ. मनीषा कांगो शामिल रहीं।

इसके साथ ही महाप्रबंधक (सीएसआर) शिवराजन नायर, महाप्रबंधक (एचआर, एनडब्ल्यू एंड ईएस) जेएन ठाकुर, महाप्रबंधक (एचआर-आईआर एंड सीएलसी) विकास चंद्रा और उप-महाप्रबंधक (सीएसआर) श्रीमती अपर्णा चंद्रा का योगदान रहा। शिविर के सफल आयोजन में बुधेलाल, सुश्री गुंजन, सुश्री अनुकृति (टेक्नोलॉजिस्ट) तथा श्रीमती सपना (असिस्टेंट) का भी विशेष सहयोग रहा।

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

https://jantakikalam.com.

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button