नेवई पुलिस की बड़ी सफलता: चोरी का आरोपी गिरफ्तार, ₹1.50 लाख का मशरूका बरामद…

मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी दिनेश बैंजामिन ने रिपोर्ट दर्ज कराया है कि दिनांक 26.08.2025 को इसके पडोस के भैया जयदीप सिंह जो पिछले एक सप्ताह से अपने घर मे ताला लगाकर केरल गये हुये है ने इसे फोन करके बताया कि दिनांक 25.08.2025 के 09.00 बजे से दिनांक 26.08.2025 के 07.00 बजे के बीच उसके घर मे चोरी हो गया है काम वाली बाई गुंजन ने फोन करके बतायी है फिर प्रार्थी जयदीप सिंह के घर सडक न 1 जैन मंदिर रोड प्रगति नगर रिसाली जाकर देखा तो पीछे तरफ के कीचन की कुंडी टूटी हुई थी फिर प्रार्थी रूम के अंदर जाकर देखा तो आलमारी का सामान बिखरा पडा हुआ था,
तब प्रार्थी ने जयदीप सिंह को फोन कर जानकारी दिया तब उन्होने प्रार्थी को बताया कि 60,000 रू नगदी , 02 तोला सोने का चौन, एक वन प्लस कंपनी का मोबाइल पुरानी इस्तेमाली एवं अन्य जानकारी भैया जयदीप सिंह के आने के बाद प्राप्त होगी को कोई अज्ञात व्यक्ति घर के पीछे तरफ कीचन की कुडी तोडकर घर अंदर प्रवेश कर उक्त सामान को चोरी कर ले गया है। रिपोर्ट पर अपराध कायम कर विवेचना मे लिया गया है।
विवेचना के दौरान मुखबिर सूचना पर संदेही को हिरासत मे लेकर पूछताछ करने पर अपना नेम तेजेश्वर जांगड़े निवासी धनौरा बताया एवं अपने साथी ठमेश्वर साहू उर्फ रवि के साथ घटना दिनांक को चोरी करना बताया। जिनसे मेमोरेण्डम कथन के आधार पर चोरी किये मशरूका एक सोने की चैन कीमती 80,000/- रू, 08 नग चांदी के सिक्के कीमती 8,000/-रू , 03 जोडी चांदी की बिछिया कीमती 1,500/- रू एवं नगदी रकम करीबन 1,000/- रूपये एवं चोरी में प्रयुक्त एक स्कूटी वाहन एक्टिवा क्र सीजी 07 बी एच 0309 कीमती 50,000/- कुल जुमला 1,40,500/- रूपये जप्त किया गया है।
प्रकरण के आरोपी के द्धारा धारा सदर का अपराध घटित करना पाये जाने से गिरप्तार कर न्यायालय पेश कर न्यायिक रिमांड लिया गया है। एवं प्रकरण के अन्य आरोपी ठमेश्वर साहू उर्फ रवि फरार है पता तलाश जारी है। इस कार्यवाही में थाना नेवई प्रभारी उपनिरीक्षक कमलसिंह सेंगर, प्र0आर0 1439 महावीर, आर0 1296 लोकेश सलाम, आर0 1606 रवि बिसाई का सराहनीय योगदान रहा ।
अपराध क्रंमाँक :- 262/2025 धारा 331(4),305ए बीएनएस
नाम आरोपी:-तेजेश्वर जांगड़े उर्फ चिंटू पता ग्राम धनोरा शक्तिपारा खन्ति तालाब के पास थाना पदमनाभपुर जिला दुर्ग छ.ग.
संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे




