
IB Recruitment 2025 : सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है. इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) ने सिक्योरिटी असिस्टेंट मोटर ट्रांसपोर्ट के पद पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है. इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए कुल 455 रिक्तियों पर भर्ती होगी. इसके लिए ऑनलाइन आवेदन 6 सितंबर को शुरू होगा. फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 28 सितंबर है.
इंटेलिजें ब्यूरो के लिए विभिन्न राज्यों में सिक्योरिटी असिस्टेंट मोटर ट्रांसपोर्ट की भर्ती होगी. इच्छुक उम्मीदवार गृहमंत्रालय की वेबसाइट www.mha.gov.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं.
सिक्योरिटी असिस्टेंट मोटर ट्रांसपोर्ट की वैकेंसी
कुल वैकेंसी- 455
जनरल कैटेगरी-219
EWS कैटेगरी- 46
ओबीसी कैटेगरी-90
एससी कैटेगरी-51
एसटी कैटेगरी-49
सिक्योरिटी असिस्टेंट मोटर ट्रांसपोर्ट पद के लिए योग्यता
उम्मीदवारों को 10वीं पास होना चाहिए.
उम्मीदवारों के पास ड्राइविंग लाइसेंस (LMV) होना चाहिए.
ड्राइविंग लाइसेंस प्राप्त करने के बाद एक साल ड्राइविंग का अनुभव.
जिस राज्य के लिए आवेदन कर रहे, उसी राज्य का निवासी होना चाहिए.
आयु सीमा
सिक्योरिटी असिस्टेंट मोटर ट्रांसपोर्ट पद के लिए उम्र सीमा 18 से 27 साल है. आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियम के अनुसार अधिकम उम्र सीमा में छूट प्रदान की जाएगी.
आवेदन शुल्क
जनरल, इडब्लूएस और ओबीसी कैटेगरी के लिए आवेदन शुल्क 650 रुपये है. अन्य सभी उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 550 रुपये है.
संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे




