छत्तीसगढ़दुर्ग

दुर्ग पुलिस की ऑपरेशन विश्वास अभियान को मिली सफलता…

दुर्ग। दुर्ग पुलिस की ऑपरेशन विश्वास अभियान को मिली सफलता देकर आईडीएफएसी बैंक शाखा उतई में बैंक खाता खुलवाया अपने बैक खाता के माध्यम से यह जानते हुये कि उक्त खाता में आनलाईन ठगी की रकम प्राप्त कर बेईमानी तरीके से अवैद्य धन लाभ अर्जित करने के प्रयोग में लाकर संपत्ती का संवर्धन किया गया। थाना उतई पुलिस द्वारा आरोपी को पकड़कर उसके विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही किया गया।

गृह मंत्रालय द्वारा संचालित समन्वय पोर्टल के माध्यम से प्राप्त एकनालेजमेंट के म्यूल एकाउंट नंबर के संबध में जानकारी मिलने पर आईडीएफएसी बैंक उतई दुर्ग के बैक खाता धारक एम.पकंज के द्वारा अपने नाम का व्यक्तिगत पहचान दस्तावेज आधार कार्ड, पैनकार्ड इत्यादिउक्त खाता मे ट्रांजेक्शन चेक करने पर अवैद्य रूप से दिनांक 23.07.2025 को 16,00,000/- रूपये, दिनांक 19.07.2025 को5,00,000/- रूपये, दिनांक 21.07.2025 8,00,000/- रूपये, दिनांक 20.07.2025 50,000/- रूपये धन अर्जित कर सायबर आनलाईन ठगी क रकम अपने बैक खाता के माध्यम से ट्रांजेक्शन अपने परिचित के व्यक्ति राजू बाघ के साथ मिलकर राजू बाघ के पहचान के दिल्ली निवासी अन्य 02 व्यक्ति के साथ मिलकर व अपने आईडीएफएसी बैंक खाता को उपलब्ध कराकर आनलाईन ठगी की रकम को ट्रांजेक्शन कर प्राप्त किया गया है।

राजू बाघ के द्वारा ट्रांजेक्शन की रकम खाता धारक द्वारा अपने बैंक खाता में प्राप्त करने की एवज में खाता धारक को 20,000/- रूपये उसके भारतीय स्टेट बैंक खाता में प्राप्त किया गया। इस प्रकार आरोपीगणों द्वारा छलपूर्वक बेईमानी से ठगी की रकम प्राप्त करने से आरोपियो के विरूद्ध के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

प्रकरण के आरोपी एम.पकंज का पता तलाश कर अभिरक्षा में लेकर पूछताछ कर आरोपी के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा रहा है, आरोपी के बैंक खाता के संबध में संबधित बैक शाखा प्रबंधक को पत्राचार किया गया है, प्रकरण में फरार आरोपी की पता तलाश जारी है। उक्त कार्यवाही में थाना उतई के निरीक्षक महेश कुमार धु्रव, उप निरीक्षक प्रमोद सिन्हा तथा एसीसीयू टीम की उल्लेखनीय भूमिका रही है।

अपराध क्रमांक – 350/2025
धारा – 317(2),318(4),61(2) बीएनएस 66(घ) आईटी एक्ट

आरोपी का नाम – एम. पकंज पिता एम. रमेश बाबू उम्र 36 वर्ष पता मयूर पार्क के पास, वार्ड 21, मदर टेरेसा नगर, केम्प 02 छावनी थाना छावनी जिला दुर्ग ‎

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

https://jantakikalam.com.

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button